{"_id":"627e75d6e349ce7faf4c7db1","slug":"vikram-police-complaint-filed-against-kamal-haasan-upcoming-film-song-pathala-pathala-know-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathala Pathala: कमल हासन के खिलाफ दर्ज हुआ केस, गाने 'पत्थला पत्थाला' की वजह से कानूनी पचड़े में फंसे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathala Pathala: कमल हासन के खिलाफ दर्ज हुआ केस, गाने 'पत्थला पत्थाला' की वजह से कानूनी पचड़े में फंसे अभिनेता
Fri, 13 May 2022 09:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 13 May 2022 09:19 PM IST
सार
हाल ही में, कमल हासन की अपकमिंग फिल्म 'विक्रम' का पहला गाना 'पत्थला पत्थाला' रिलीज किया गया, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लेकिन इस गाने की वजह से कमल हासन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कमल हासन सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता हैं, जिनकी फिल्में रिलीज से पहले ही चर्चा में बन जाती हैं। अभिनेता की अपकमिंग फिल्म 'विक्रम' 3 जून को रिलीज हो रही है, जिस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और मेकर्स ने फैंस की खुशी को डबल करते हुए फिल्म का पहला गाना 'पत्थला पत्थाला' भी रिलीज कर दिया। लेकिन इस गाने की वजह से कमल हासन कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। अभिनेता के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
जानें क्या है पूरा मामला
फिल्म 'विक्रम' का गाना 'पत्थला पत्थाला' कमल हासन ने लिखा है और इसे आवाज भी अभिनेता ने ही दी है। इस गाने को संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कमल हासन के खिलाफ 'पत्थला पत्थाला' गाने को लेकर पुलिस में केस दर्ज किया गया है। अभिनेता के खिलाफ चेन्नई में पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक मामला दर्ज किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता का दावा है कि 'पत्थला पत्थाला' गाने में केंद्र सरकार का मजाक उड़ाया जा रहा है और इससे लोगों में फूट भी पैदा होती है। ऐसे में गाने से कुछ बोल हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
गाने की इस लाइन में हुआ विवाद
गाने में कुछ पक्तियां हैं, जिस पर सामाजिक कार्यकर्ता सेल्वम ने एतराज जताया है। उन्होंने गाने से ‘गज्जनाले कासिले कल्लालैयुम कासिले कैचल जोरम नेरैया वरुधु थिल्ललंगाडी थिल्लाले ओन्ड्रियाथिन थापले ओन्नियुम इल्ला इप्पले सावी इपो थिरुदन कैला थिल्लंगाडी थिल्लाले’ लाइन को हटाने की मांग की है। साथ ही सेल्वम ने मद्रास हाई कोर्ट में भी जाने की बात की है। उनका कहना है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई न होने पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छाया गाना
कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' का ये गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यू-ट्यूब पर गाने को महज दो दिनों में 17 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।