फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   VIKRAM: Kamal Haasan, Vijay Sethupathi and Fahadh Faasil Distribution Rights Acquired by Jayantilal Gada

Upcoming Film: साउथ की एक और फिल्म हिंदी में धमाल मचाने को तैयार, विजय सेतुपति के साथ भिड़ेंगे लेजेंडरी कमल हासन

Thu, 05 May 2022 03:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 05 May 2022 03:45 PM IST
विज्ञापन
VIKRAM: Kamal Haasan, Vijay Sethupathi and Fahadh Faasil Distribution Rights Acquired by Jayantilal Gada
विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार कमल हासन एक बार फिर विक्रम के किरदार में वापसी करने जा रहे हैं। बता दें कि लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का टीजर दो साल पहले रिलीज हो चुका है। जबकि फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

खबर आ रही है कि फिल्म के मेकर्स ने 'विक्रम' के हिंदी वर्जन के वितरण की जिम्मेदारी पेन स्टूडियो के वितरण विभाग पेन मरुधर को दे दी है। गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर जैसी फिल्मों की रिलीज से जुड़े होने के बाद, डॉ जयंतीलाल गड़ा की पेन मरुधर ने कमल हासन अभिनीत इस फिल्म को हिंदी भाषी राज्यों में डिस्ट्रिब्यूट करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानतारी प्रोडक्शन ने ट्वीट कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि फिल्म में कमल हासन की प्रेमिका के रूप में शानवी श्रीवास्तव नजर आ सकती हैं। यह फिल्म 3 जून 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म का शीर्षक कमल हासन अभिनीत एक और नामी फिल्म से प्रेरित प्रतीत होता है, जो 1986 में रिलीज हुई थी। हालांकि नई फिल्म के टीजर और पुरानी फिल्म में कोई समानता नहीं दिखती है। बता दें कि 80 के दशक में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम', एक जासूसी एक्शन थ्रिलर थी जिसमें विक्रम को एक गुप्त एजेंट के रूप में दिखाया गया था और इसमें सत्यराज, अमजद खान, डिंपल कपाड़िया, लिज़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं नए जमाने के विक्रम का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed