फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikram First look out Kamal Haasan Vijay Sethupathi Fahadh Faasil

'विक्रम' फर्स्ट लुक: कमल हासन संग विजय सेतुपति और फहाद फासिल का नजर आया दमदार अंदाज, देखें पोस्टर

Sun, 11 Jul 2021 12:36 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 11 Jul 2021 12:36 AM IST
सार

बीते कई दिनों से कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। कमल हासन ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म के बारे में जानकारी दी है और एक दमदार तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
Vikram First look out Kamal Haasan Vijay Sethupathi Fahadh Faasil
फिल्म 'विक्रम' - फोटो : Twitter

विस्तार

सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) ने अपनी नई फिल्म 'विक्रम' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का दर्शक पिछले कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। कमल हासन ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म के बारे में जानकारी दी है और पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और फहाद फासिल (Fahadh Faasil) की धमाकेदार तिकड़ी देखने को मिलेगी। यह एक शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी और कमल हासन एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन

फिल्म को लेकर दर्शकों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं इस फिल्म में विजय सेतुपति और फहाद फासिल की भूमिका की बात करें तो ये दोनों मर्डर मिस्ट्री में गैंगस्टर और गवाह की भूमिका निभाने वाले हैं लेकिन अभी यह स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है कि फिल्म में कौन गैंगस्टर हैं और कौन गवाह है। हाल ही में कमल हासन ने ट्विटर से एक मोनोक्रोमेटिक पोस्टर शेयर किया है। तस्वीर में आप देख सकेंगे कि तीनों सितारों की झलक एक साथ नजर आ रही है।

विज्ञापन

Vikram First look out Kamal Haasan Vijay Sethupathi Fahadh Faasil
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म पोस्टर को साझा करते हुए, कमल हासन ने लिखा, 'केवल वीरता ही ताज पहनती है'। मैं फिर से आपके सामने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस को प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहा हूं। पहले की तरह, हमें जीत दिलाएं !! विक्रम।" बता दें, इस फिल्म का पहला टीजर 7 नवंबर 2020 को रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी की है जो एक सीरियल किलर की तलाश में है।

Vikram First look out Kamal Haasan Vijay Sethupathi Fahadh Faasil
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन के अलावा फिल्म के स्टार लोकेश ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म विक्रम अगले साल तक परदे पर नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed