'बिग बॉस' की मशहूर आवाज के पीछे कौन हैं? जानिए उनकी कमाई और कहानी
Who Is Bigg Boss Fame Vijay Vikram Singh: 'बिग बॉस' भारत का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो है, जो हर सीजन में लाखों दर्शकों को आकर्षित करता आया है। शो में होने वाले ड्रामे के साथ-साथ एक ऐसी आवाज है, जो हर बार दर्शकों और घरवालों का ध्यान खींचती है। जानिए यह आवाज किसकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जन्मे विजय विक्रम सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक मल्टीनेशनल कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के रूप में की थी। लेकिन उनकी रुचि आवाज के काम में थी। उन्होंने डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्हें 'बिग बॉस' में काम करने का मौका मिला। 'बिग बॉस' के चौथे सीजन से उनकी यात्रा शुरू हुई, और तब से वह शो का अहम हिस्सा हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुार, विजय विक्रम सिंह हर सीजन में 'बिग बॉस' से 10 से 20 लाख रुपये कमाते हैं। शुरुआत में उन्हें कम पैसे मिले, लेकिन समय के साथ उनकी सैलरी बढ़ती गई। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पैसे से ज्यादा उन्हें इस शो ने पहचान और सम्मान दिया, जो उनके लिए सबसे अहम है।
विजय की आवाज शो में रहस्य और ड्रामा जोड़ती है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। उनकी आवाज 'बिग बॉस' के अनुभव का इतना बड़ा हिस्सा बन गई है कि लोग इसे तुरंत पहचान लेते हैं। वह न सिर्फ 'बिग बॉस' बल्कि कई रियलिटी शो और रेडियो प्रोग्राम्स में भी अपनी आवाज दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 'घर जैसा महसूस होता है', सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर के साथ शेयर किए दिल छू लेने वाले पल; सेलेब्स ने किए कमेंट