{"_id":"63ebd1b705687017cd0665ac","slug":"vijay-varma-shares-mystery-pic-fans-said-he-confirms-his-relationship-with-tamannaah-bhatia-on-valentines-day-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Varma: विजय वर्मा ने सार्वजनिक किया तमन्ना के साथ रिलेशनशिप! वैलेंटाइंस डे पर साझा की खास तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay Varma: विजय वर्मा ने सार्वजनिक किया तमन्ना के साथ रिलेशनशिप! वैलेंटाइंस डे पर साझा की खास तस्वीर
Wed, 15 Feb 2023 03:03 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 15 Feb 2023 03:03 PM IST
सार
अभिनेता विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर खास तस्वीर साझा की। इसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि अभिनेता ने तमन्ना के और अपनी मोहब्बत की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विजय वर्मा, तमन्ना
- फोटो : Instagram
विस्तार
बीते कई दिनों ने अभिनेता विजय वर्मा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की अफेयर की खबरें हैं। दरअसल, दो महीने पहले नए साल की पार्टी में दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा गया था। इस बीच लगातार अफवाहों का बाजार गर्म हो रहा है कि वह दोनों एक दूसरे को सीक्रेट तरीके से डेट कर रहे हैं। एक बार फिर दोनों के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया है, जिसकी वजह है अभिनेता विजय का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, इंस्टाग्राम पर उन्होंने बिना तमन्ना का नाम लिए अपने प्यार की तरफ इशारा किया है।
विज्ञापन
विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, जिसमें दो लोगों के पैर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर ऊपर से क्लिक की गई थी तो इसमें किसी की पहचान नहीं हो पाई कि इसमें किसके-किसके पैर हैं। इन दोनों पैर के बीच में दिल का इमोजी भी बना है। यह फोटो तेजी से वायरल होने लगी। लोगों को लगा कि अभिनेता ने तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।
Anushka Shetty: अनुष्का शेट्टी की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक, इस इंडियन क्रिकेटर पर आया अभिनेत्री का दिल!
Anushka Shetty: अनुष्का शेट्टी की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक, इस इंडियन क्रिकेटर पर आया अभिनेत्री का दिल!
विज्ञापन
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तस्वीर पर विजय वर्मा ने तमन्ना को टैग तो नहीं किया है, लेकिन इसे देखते हुए हुए फैंस ने अंदाजा लगाया है कि यह जैकेट और जूते किसी और के नहीं, बल्कि तमन्ना के हैं। इसे लेकर फैंस ने एक अहम सबूत भी दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फोटो में नजर आ रही जैकेट तमन्ना की है। उनका कहना है कि अभिनेत्री को कई बार इस जैकेट के साथ स्पॉट किया जा चुका है। फैंस ने सबूत के तौर पर एक तस्वीर भी साझा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि वैलेंटाइंस डे के मौके पर विजय अपने प्यार का खुलासा करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर विजय या तमन्ना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है पठान, 21वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है पठान, 21वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़