फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay deverakonda anger on Rashmika mandanna deepfake video says this should not happen with anyone

Vijay Deverakonda: रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर विजय देवरकोंडा का फूटा गुस्सा, बोले- ऐसा किसी के साथ...

Wed, 08 Nov 2023 08:43 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 08 Nov 2023 08:43 PM IST
सार

विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विजय की रुमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Vijay deverakonda anger on Rashmika mandanna deepfake video says this should not happen with anyone
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय देवरकोंडा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विजय की रुमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर कई सेलेब्स ने अपनी नाराजगी जताई थी। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। अब रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर विजय देवरकोंडा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के सपोर्ट में सामने आकर अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक आर्टिकल शयेर किया है। रश्मिका मंदाना की मॉर्फ्ड वीडियो पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए विजय ने ऐसा करने वाले शख्स के लिए सजा की डिमांड की, ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay deverakonda anger on Rashmika mandanna deepfake video says this should not happen with anyone
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

इस आर्टिकल को शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने लिखा, "ये भविष्य के लिए बहुत ही जरूरी है। ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। यहां तक कि साइबर विंग के बार में भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पता होना चाहिए, ताकि फोटोज-वीडियो को मॉर्फ्ड करने वाले लोगों को तुरंत पकड़कर सजा दी जा सके, तभी लोग खुद को सिक्योर महसूस कर पाएंगे"।

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में हुबूहू अदाकारा रश्मिका मंदाना की तरह दिखने वाली एक लड़की लिफ्ट में डीपनेक स्पेगिटी पहनकर चढ़ती दिखती है। जिसे देख लोग उन्हें रश्मिका मंदाना समझकर चकरा गए। हालांकि ये लड़की कोई और थी। जिसका नाम जारा पटेल गया गया है। ये एक ब्रिटिश इंडियन इंफ्लुएंसर है। जिसके चेहरे को एडिट कर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया था। जारा पटेल डिजिटल कंटेट क्रिएटर हैं। जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बोल्ड कंटेट शेयर करती हैं।

यह भी पढ़ें: धनुष के फैंस को तगड़ा झटका, 'कैप्टन मिलर' की रिलीज डेट बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed