फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidyut Jammwal shares His Video climbing tree without clothes Netizens And Fans shocked

बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते दिखे विद्युत जामवाल, वायरल हुआ वीडियो; यूजर्स बोले- 'टार्जन भी पत्ते...'

Sat, 10 Jan 2026 06:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Jan 2026 06:52 PM IST
सार

Vidyut Jammwal Viral Video: विद्युत जामवाल ने आज शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे पेड़ पर चढ़ते दिख रहे हैं। वीडियो में एक्टर बिना कपड़ों के दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Vidyut Jammwal shares His Video climbing tree without clothes Netizens And Fans shocked
विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता विद्युत जामवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे खुद उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में एक्टर का अंदाज देख फैंस हैरान रह गए हैं। दरअसल, वे बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं और पेड़ पर चढ़ रहे हैं। इसके अलावा कड़ाके की सर्दी में बर्फ से ढके हैं। 

विज्ञापन

खतरनाक एक्शन करते दिखे
बॉलीवुड के मार्शल कलाकार और स्टंटमैन विद्युत जामवाल अपने सोशल मीडिया पोस्ट से अक्सर फैंस को चौंका देते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है। वे न सिर्फ पर्दे पर हैरतअंगेज एक्शन करते हैं, बल्कि रियल लाइफ में भी उनका यह अभ्यास जारी रहता है। अपने हालिया वीडियो में एक्टर खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। इसके अलावा बर्फ से ढके हुए हैं। वहीं, वे पेड़ पर भी चढ़ते दिख रहे हैं, मगर इस दौरान उन्होंने बिल्कुल कपड़े नहीं पहने हुए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)




साल में एक बार करते हैं सहज योग अभ्यास
अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए ईविल आई (नजर ना लगने वाला इमोजी) लगाया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ' कलारीपयट्टू अभ्यास किया। मैं साल में एक बार सहज योग का अभ्यास करता हूं। सहज का मतलब है प्राकृतिक सहजता और सहज प्रवृत्ति की स्थिति में लौटना, जिससे प्रकृति और अंदरूनी जागरूकता से गहरा जुड़ाव बनता है। वैज्ञानिक रूप से यह कई न्यूरोरिसेप्टर्स और प्रोप्रियोसेप्टर्स को एक्टिवेट करता है, जिससे सेंसरी फीडबैक बेहतर होता है और बैलेंस और कोऑर्डिनेशन में सुधार होता है। इससे शरीर के बारे में ज्यादा जागरूकता, मेंटल फोकस बढ़ता है और जमीन से जुड़ाव का गहरा एहसास होता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स ने दिया कैसा रिएक्शन?
विद्युत के इस पोस्ट पर नेटिजन्स के कमेंट्स आ रहे हैं। अधिकांश लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स उन्हें प्रेरणास्रोत बता रहे हैं। वहीं कुछ उनके समर्पण और फिटनेस को सलाम कर रहे हैं। कुछ नेटिजन्स एक्टर की आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'टार्जन भी पत्ते पहनता था, लेकिन सर आप तो महान हो'। एक यूजर ने लिखा है, 'अरे सर इतना डीप भी नहीं जाना था'।






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed