फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidyut Jammwal And Nandita Mahtani Break up got engaged two years ago in taj mahal

Vidyut Jammwal: अलग हुए एक्टर विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी के रास्ते, दो साल पहले ही की थी सगाई

Thu, 16 Mar 2023 05:20 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 16 Mar 2023 05:20 PM IST
सार

एक्टर विद्युत जामवाल इंडस्ट्री के एक्शन स्टार्स में से एक हैं। उनकी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी भी काफी फेमस हैं। दोनों के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सगाई करने के दो साल बाद कपल अलग हो गया है। 

विज्ञापन
Vidyut Jammwal And Nandita Mahtani Break up got engaged two years ago in taj mahal
विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के एक्शन स्टार और फिटनेस आइकॉन विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी बीते कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2021 में प्यार की निशानी ताज महल के सामने सगाई की थी। लेकिन अब इस कपल को लेकर एक दुख भरी खबर सामने आई है। खबर है कि इस कपल ने अब अपने रास्ते अलग-अलग करने का फैसला लिया है। सगाई के दो साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। 

विज्ञापन

अभिनेता विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने दो साल पहले सगाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्युत और नंदिता को बुधवार को डियान पांडे की बेटी अलाना के हल्दी समारोह में एक साथ देखा गया था। हालांकि इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी। हल्दी सेरेमनी में मौजूद एक सूत्र ने कहा, सामाजिक रूप से अलग रहना उनकी दूरी के पीछे का एक कारण माना जा रहा है। हालांकि, सूत्र ने कहा कि वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vidyut Jammwal And Nandita Mahtani Break up got engaged two years ago in taj mahal
विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि साल 2021 में इस कपल ने ने आगरा के ताजमहल में सगाई की थी। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर इस सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीर में दोनों काफी खुश दिख रहे थे। नंदिता के हाथ में बड़ी सी हीरे की अंगूठी ने भी सबका ध्यान खींचा था। 

विज्ञापन

बता दें की अभिनेता विद्युत जामवाल फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह एक्शन ओरिएंटेड फिल्में करने में एक्सपर्ट माने जाते हैं। उन्होंने कई कलाकारों के साथ भी काम किया है। उन्होंने कई फिल्मों में एक्शन सीन खुद ही डिजाइन किए है। वह मार्शल आर्ट्स में भी एक्सपर्ट है।

यह भी पढ़ें: विकिपीडिया पर कंगना ने लगाया गलत जानकारी देने का आरोप, बोलीं- वामपंथियों का है कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed