{"_id":"58c8bd674f1c1b082932a453","slug":"vidya-balan-slams-man-for-misbehaving-at-kolkata-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर छेड़छाड़ हुई तो विद्या बालन ने कहा- 'तमीज में रहिए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एयरपोर्ट पर छेड़छाड़ हुई तो विद्या बालन ने कहा- 'तमीज में रहिए'
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Wed, 15 Mar 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
विद्या बालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेगम जान' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के चलते वो हाल ही में कोलकाता गई थीं। लेकिन कोलकाता एयरपोर्ट पर विद्या बालन के साथ जो कुछ हुआ उसे शायद वो कभी ना भूल पाएं।
विज्ञापन
दरअसल, एयरपोर्ट पर विद्या के साथ एक फैन ने छेड़छाड़ कर दी। जब विद्या एयरपोर्ट पहुंचीं तो एक फैन ने उनसे सेल्फी खिंचवाने के लिए कहा। विद्या सेल्फी के लिए तैयार भी हो गईं। तभी उस शख्स ने विद्या के कंधे पर हाथ रख लिया। विद्या ये देख हैरान रह गईं।
विज्ञापन
डेक्कन क्रॉनिकल में छपी खबर के मुताबिक, ये सब देख विद्या ने उस शख्स से हाथ रखने के मना किया। लेकिन वो व्यक्ति नहीं माना और फोटो खिंचवाते समय उसने फिर से अपना हाथ विद्या के कंधे पर रख दिया। इस पर विद्या को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने सबके सामने उस फैन से चिल्लाते हुए कहा, 'तमीज में रहिए। ये आप क्या कर रहे हैं।'
विज्ञापन
एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए विद्या ने कहा, 'जब एक अजनबी, चाहे वो लड़का हो या लड़की, आपके कंधे पर हाथ रखता है तो थोड़ा असहज हो जाता है। हम पब्लिक फिगर है, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं।'