फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Video Anupam Kher dances at niece Vrinda wedding and share a emotional note about girls

Video: अनुपम खेर ने भतीजी की शादी में किया धमाकेदार डांस, लड़कियों के पराए होने पर लिखी भावुक बात

Mon, 27 Dec 2021 09:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 27 Dec 2021 09:19 PM IST
सार

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपनी भतीजी वृंदा की शादी की तस्वीरें व वीडियोज शेयर किए हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने लड़कियों के पराए धन होने पर भावुक बात लिखी है।

विज्ञापन
Video Anupam Kher dances at niece Vrinda wedding  and share a emotional note about girls
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हमेशा अपने मन की बात खुलकर रखते हैं। इतना ही नहीं, वह देशभर में चल रहे मुद्दों पर भी खुलकर बोलते हैं। इन दिनों अनुपम खेर अपनी भतीजी वृंदा खेर की शादी में बिजी थे, जो उनके भाई राजू खेर की बेटी हैं। अभिनेता ने अपनी भतीजी की शादी का एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सभी के साथ वृंदा की शादी में डांस करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने काफी सारी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उन्होंने बेटियों की विदाई पर इमोशनल नोट लिखा।

विज्ञापन

 
दरअसल, अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो वृंदा की बारात का वीडियो है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी लोग डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सतीश कौशिक, राजू खेर और सिकंदर खेर भी नजर आ रहे हैं। वह सभी डांस करते दिख रहे हैं। इसके बाद अनुपम फोन का कैमरा अपनी ओर मोड़ लेते हैं और फिर वह भी एक हाथ उठाकर डांस करते हैं। इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने लिखा, ‘और बाराती यहां हैं।’
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


 
इसके अलावा, अनुपम खेर ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिमसें वृंदा की शादी की कुछ खूबसूरत झलकियां दिखाई गई हैं। पहली तस्वीर में वृंदा का बचपन और शादी के समय के पल को जोड़ा गया है। इसके अलावा, दूल्हा-दुल्हन की भी खूबसूरत तस्वीर है। वहीं, आगे अनुपम खेर ने पूरे परिवार की तस्वीरें दिखाई हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


 
इन तस्वीरों के साथ अनुपम खेर ने एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने लड़कियों के पराए होने पर अपनी बात कही है। उन्होंने लिखा, ‘कल वृंदा की शादी संपन्न हुई। पता ही नहीं चला कब बड़ी हो गई। कहा जाता है कि लड़कियां शादी के बाद पराई हो जाती है। परंतु हमारा मानना है कि हमने केवल उसका घर शिफ्ट करवाया है, मुंबई से दिल्ली। निपुण के घर, अब उसके दो परिवार है। दुख और सुख बांटेन वाले लोग है। खुश रहें। आशीर्वाद।’
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुपम खेर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों अनुपम खेर अपनी फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग में बिजी थे। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed