फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vicky Kaushal Says Box Office Collection can not decide Film good or Bad

बॉक्स ऑफिस की कलेक्शन फिल्म के अच्छा या बुरे होने का प्रमाण नहीं: विक्की कौशल

Sun, 30 Dec 2018 03:56 PM IST
राजेश सैनी भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 30 Dec 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Says Box Office Collection can not decide Film good or Bad
विक्की कौशल - फोटो : amar ujala

अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि किसी भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता उसके अच्छे या बुरे होने का प्रमाण नहीं है। हालांकि इंडस्ट्री के लिए कलेक्शन जरूरी है। फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में विक्की पहली बार फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो बॉलीवुड अभिनेता के तौर पर उनकी व्यावसायिक क्षमता की परीक्षा भी होगी।

विज्ञापन


विक्की ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ऐसे मुकाम पर पहुंचना गर्व की बात है जहां आपको परखे जाने का अवसर मिला। मैं खुश हूं कि एक विश्वसनीय विषय के साथ मुझे यह मौका मिला। बॉक्स ऑफिस की सफलता यह फैसला नहीं कर सकती कि फिल्म अच्छी है या नहीं, लेकिन यह इंडस्ट्री के लिए जरूरी है। फिल्म में निवेश करने वाला निर्माता अच्छी कमाई की उम्मीद रखता है।’’ 
विज्ञापन


विक्की ने इस साल ‘संजू’ , ‘राजी’ और ’मनमर्जियां’ जैसी एक के बाद एक हिट फिल्में दी और उन्हें उम्मीद है कि नए वर्ष में भी वह ऐसा कर पाएंगे। विक्की की आने वाली फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ 2016 में उरी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा सीमा पार पाकिस्तान पर की सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता ने कहा कि पूरी टीम पर कहानी को सही ढंग से पेश करने का दबाव एवं जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमनें पूरी निष्ठा के साथ कहानी को पेश करनी की कोशिश की है।’’ फिल्म में परेश रावल, यामी गौतम के साथ टीवी अभिनेता मोहित रैना भी नजर आएंगे। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ अगले साल 11 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed