फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal Manmarziyaan co Actor Abhishek Bachchan gave Him this advice for a happy married life

Vicky Kaushal-Abhishek: सफल शादीशुदा जिंदगी के लिए अभिषेक बच्चन ने विक्की को दी थी सलाह, बताई थी यह तरकीब

Tue, 16 May 2023 12:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 May 2023 12:45 PM IST
सार

विक्की कौशल ने खुलासा किया कि अभिषेक ने उन्हें यह सलाह तब दी थी जब वे 'मनमर्जियां' की शूटिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Manmarziyaan co Actor Abhishek Bachchan gave Him this advice for a happy married life
अभिषेक बच्चन-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विक्की कौशल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विक्की अपने अभिनय और फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। 2021 में उन्होंने कटरीना कैफ के साथ शादी की।  विक्की-कैट फैंस की पसंदीदा जोड़ी में शुमार हैं। दोनों के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग है। विक्की कौशल का कहना है कि खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए उन्हें एक्टर अभिषेक बच्चन ने कुछ सॉलिड सलाह दीं। 

विज्ञापन


यह तरीका होगा मददगार
विक्की कौशल ने खुलासा किया कि अभिषेक ने उन्हें यह सलाह तब दी थी जब वे 'मनमर्जियां' की शूटिंग कर रहे थे। तब तक विक्की और कटरीना कैफ की मुलाकात तक नहीं हुई थी। उस दौरान अभिषेक बच्चन ने उन्हें सलाह दी थी कि सोने से पहले सॉरी जरूर बोलें और उठने के तुरंत बाद सबसे पहले माफी मांगे। अभिषेक बच्चन ने कहा था कि यह तरीका शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाए रखने में मददगार होता है।
विज्ञापन

Actress: इन एक्ट्रेस को नहीं है मां बनने की ख्वाहिश, जिंदगी में कभी बच्चे पैदा नहीं करने का लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की को पसंद आई सलाह
विक्की कौशल के मुताबिक अभिषेक बच्चन की कही यह बात एक बेहद कारगर सलाह लगी। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय कई बार सार्वजनिक रूप से यह बात कह चुके हैं कि वे दोनों गुस्से में दिन को कभी खत्म नहीं करते हैं। अगर कभी किसी बात पर असहमति होती है, जो कि सामान्य सी बात है तो सोने से पहले अभिषेक बच्चन हमेशा उस मसले को खत्म करने की कोशिश करते हैं।
Actress: 40 की उम्र पार करने के बाद मां बनीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के बच्चे को दिया जन्म

इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म दो जून को दस्तक देगी। वहीं, कटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी।
Neha Dhupia: शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपिया, सच्चाई जानकर घरवालों ने दे डाली थी यह चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed