Asha Bhosle: आशा भोसले के साथ प्रस्तुति देंगे सोनू निगम, नए साल के स्वागत में दुबई में होगा लाइव कॉन्सर्ट
Asha Bhosle and Sonu Nigam: गायिकी की दुनिया के दो दिग्गज- आशा भोसले और सोनू निगम एक साथ परफॉर्म करने वाले हैं। कहां और कब होगा आयोजन? जानते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2024 की विदाई और नए साल यानी 2025 के स्वागत का लम्हा दुबई वालों के लिए खास होने वाला है। भारतीय संगीत जगत की दो लोकप्रिय हस्तियां एक साथ प्रस्तुति जो देने वाली हैं। जी हां, आशा भोसले और सोनू निगम दुबई में पहली बार साथ में मंच पर परफॉर्म करेंगे। यह ऐतिहासिक पल वाकई खास होने वाला है, क्योंकि दुबई में दोनों गायक पहली बार साथ परफॉर्म कर रहे हैं।
इस तारीख को होगा कॉन्सर्ट
कॉन्सर्ट का आयोजन 29 दिसंबर, 2024 को दुबई के कोका-कोला एरिना में होगा। इस लाइव कॉन्सर्ट 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत का गवाह बनेगा। इसमें दशकों के संगीत और यादों को पिरोया जाएगा। कुल मिलाकर 29 दिसंबर की रात दुबई वालों के लिए बेहद खास होने वाली है। कॉन्सर्ट के टिकट कोका-कोला-एरिना और प्लेटिनमलिस्ट पर उपलब्ध हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Ram Charan: राम चरण को हुई जूनियर एनटीआर से जलन, आरआरआर के दौरन हुआ था एक किस्सा
बॉलीवुड संगीत के दीवानों के लिए खास होंगे पल
इस कॉन्सर्ट का आयोजन एशिया की अग्रणी लाइव एंटरटेनमेंट कंपनी पीएमई एंटरटेनमेंट कर रही है। वहीं, बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स और बुर्ज मेफेयर रियल एस्टेट इसे पेश कर रहे हैं। इंटरनेशनल कॉन्सर्ट का आयोजन व्यापक स्तर पर हो रहा है। दुबई में रह रहे भारतीय प्रवासियों और बॉलीवुड संगीत के दीवानों के लिए यह कॉन्सर्ट किसी ट्रीट से कम नहीं।
ये खबर भी पढ़ें:
Sneha Ullal Birthday: अर्पिता की सहेली को सलमान ने कैसे बनाया हीरोइन, जानिए स्नेहा के सिनेमा में आने की कहानी
आशा भोसले ने जताई खुशी
सिर्फ दर्शकों के लिए ही नहीं, बल्कि साथ में मंच साझा करना खुद आशा भोसले और सोनू निगम के लिए भी बेहद खास है। दोनों ने इस पर खुशी जताई है। शो के बारे में बात करते हुए आशा भोसले ने कहा, 'सोनू निगम के साथ मंच साझा करना वाकई शानदार अनुभव होगा। हम दोनों दुबई में खूबसूरत यादें बनाएंगे। उम्मीद है कि इस कॉन्सर्ट के जरिए हम यूएई में अपने दर्शकों के लिए एक खूबसूरत विरासत छोड़ पाएं'।
ये खबर भी पढ़ें:
Vivian Dsena: बिग बॉस 18 के बाद, अभिनेता विवियन डिसेना नजर आएंगे किस पॉपुलर शो में?
जब सोनू निगम ने धोए आशा ताई के चरण
सोनू निगम के लिए तो आशा भोसले के साथ मंच साझा कर पाना यकीनन किसी उपलब्धि सरीखा होगा। सोनू निगम दिग्गज गायिका का बेहद सम्मान करते हैं। इस साल जून में जब आशा भोसले की बायोग्राफी 'स्वरस्वामिनी आशा' लॉन्च हुई तो सोनू निगम भी कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर गायक सोनू निगम ने बाकायदा आशा ताई के चरण धोए थे और उनके बारे में बात करते हुए वे भावुक हो गए। अब जब उन्हें साथ में मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिला है तो खुशी तो होगी ही।
ये खबर भी पढ़ें:
Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' के ऑस्कर से बाहर होने के बाद आई आमिर खान की टीम की प्रतिक्रिया, कही ये बात