फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran producer director and actor Dheeraj Kumar rushed to hospital diagnosed with pneumonia as per report

Dheeraj Kumar: निमोनिया से पीड़ित हुए एक्टर धीरज कुमार, हालत गंभीर; अस्पताल में हुए भर्ती

Mon, 14 Jul 2025 10:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 14 Jul 2025 10:45 PM IST
सार

Dheeraj Kumar Diagnosed Pneumonia: कई धार्मिक सीरियल्स के निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें निमोनिया हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।   
 

विज्ञापन
Veteran producer director and actor Dheeraj Kumar rushed to hospital diagnosed with pneumonia as per report
धीरज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर निर्माता, निर्देशक और अभिनेता धीरज कुमार को सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें निमोनिया की शिकायत हो गई है। बहरहाल, उनकी हालत गंभीर है। अभी वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

 

धीरज कुमार को हुआ निमोनिया 
IANS की एक खबर के मुताबिक, धीरज कुमार को निमोनिया हो गया है। उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने बताया कि डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं और उन्हें पूरी चिकित्सा दी जा रही है। परिवार ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज कुमार का करियर
धीरज कुमार ने 1965 में मनोरंजन उद्योग में कदम रखा। वह सुभाष घई और राजेश खन्ना के साथ एक टैलेंट शो में फाइनलिस्ट थे, जिसमें राजेश खन्ना विजेता बने। धीरज ने 1970 से 1984 तक 21 पंजाबी फिल्मों में काम किया। उन्होंने क्रिएटिव आई नाम की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की, जिसके वह अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। फिल्म 'स्वामी' का गाना 'का करूं सजनी, आए ना बालम' उन पर फिल्माया गया था। उन्होंने 'हीरा पन्ना' और 'रातों का राजा' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। हाल ही में, धीरज नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन में शामिल हुए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सनातन धर्म के प्रसार में की गई कोशिशों की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि इस्कॉन मंदिर में आकर उन्हें शांति मिली और वहां के लोगों का प्यार उन्हें बहुत छू गया। धीरज कुमार ने "ओम नमः शिवाय" और "श्री गणेश" जैसे धारावाहिक बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed