फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran comedian Omar Sharif dies in Germany takes his last breath at the age of 66

दुखद: मशहूर हास्य अभिनेता उमर शरीफ का जर्मनी में निधन, 66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 02 Oct 2021 04:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 02 Oct 2021 04:22 PM IST
सार

मशहूर कलाकार लंबी बीमारी के बाद इलाज के लिए अमेरिका जा रहे थे। वह 66 वर्ष के थे।

विज्ञापन
Veteran comedian Omar Sharif dies in Germany takes his last breath at the age of 66
उमर शरीफ का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी हास्य अभिनेता उमर शरीफ का जर्मनी में निधन हो गया है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। मशहूर कलाकार लंबी बीमारी के बाद इलाज के लिए अमेरिका जा रहे थे। वह 66 वर्ष के थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही कई कलाकार और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

हास्य अभिनेता उमर शरीफ की निधन की इस खबर की पुष्टि जर्मनी में पाकिस्तान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फैसल ने की। उन्होंने कॉमेडी के दिग्गज कलाकार को उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट किया।

विज्ञापन

 

Veteran comedian Omar Sharif dies in Germany takes his last breath at the age of 66
उमर शरीफ का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने पोस्ट किया, "गहरे दुख के साथ यह सूचना दी जाती है कि श्री उमर शरीफ जर्मनी में का निधन हो गया है। परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हमारे सीजी परिवार की हर तरह से सहायता करने के लिए अस्पताल में मौजूद हैं।"

 

Veteran comedian Omar Sharif dies in Germany takes his last breath at the age of 66
उमर शरीफ का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे ही शरीफ की मौत की खबर आई, पाकिस्तान और भारत के कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अभिनेता-गायक अली जफर ने ट्वीट किया- "महान उमर शरीफ साहब का निधन बहुत बड़ा नुकसान है। अल्लाह उन्हें जन्नत में ऊंचा स्थान प्रदान करे और उनके परिवार को शांति प्रदान करे। अमीन।"

विज्ञापन

वहीं, भारतीय कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा ने भी उम्र शरीफ को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा- "अलविदा। आपकी आत्मा को शांति मिले।"



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed