फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Actor, And Social Activist Chandrashekhar Vaidya Left For Heavely Abode Today Morning

नहीं रहे अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य: 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 16 Jun 2021 09:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 16 Jun 2021 09:20 AM IST
सार

अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते निधन हो गया।
वह 98 साल के थे। 
उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में की हैं।

विज्ञापन
Veteran Actor, And Social Activist Chandrashekhar Vaidya Left For Heavely Abode Today Morning
चंद्रशेखर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे। उनके बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्र शेखर ने अमर उजाला को इस दुखद खबर के बारे में जानकारी दी। अभिनेता का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में किया गया।

विज्ञापन


रामायण में निभाया सुमंत का किरदार
उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में की हैं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया है। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। चंद्रशेखर, रामानंद सागर के करीबी दोस्त थे। 
विज्ञापन


फिल्मों में आने के लिए किया खूब संघर्ष
साल 1923 में उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था, बहुत कम उम्र में ही वह फिल्मी दुनिया में आ गए थे, जिस वजह से उन्हें कॉलेज की पढ़ाई छोड़ऩी पड़ी। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने चौकीदार का काम किया था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई और सफल हुए। चंद्रशेखर ने भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने CINTAA एसोसिएशन का गठन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed