{"_id":"45b85cc2c231afd20a9b905821480469","slug":"veena-malik-do-only-social-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मौलाना की संगत से वीना में आया बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक मौलाना की संगत से वीना में आया बदलाव
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादास्पद अभिनेत्री वीना मलिक एक मौलाना की संगत में आने के बाद खुद को बदल रही हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक शादी के बाद एक बार फिर नई वजहों से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार चर्चा उनके बदलाव की है।
वीना मलिक ने कमर्शियल फिल्म इंडस्ट्री से सन्यास ले लिया है। वे अब धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर बनने वाली फिल्मों में काम करती दिखेंगी।
उनमें यह बदलाव एक मौलाना की संगत में रहने के बाद आया है। शादी के बाद वीना अपने पति के साथ मक्का गईं थीं।
मक्का में उनकी मुलाकात एक मौलाना से हुई। इस मुलाकात के बाद वीना के सोचने और फैसले लेने के तरीके में फर्क आया है।
सूत्रों के अनुसार वीना अब ऐसी फिल्में नहीं करना चाहतीं जिसमें स्त्री के जिस्म को एक भोग की वस्तु के रूप में न दिखाया जाए।