Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Badola talks about star power importance says if you put Shah Rukh Khan in Saiyaara it will flop

Saiyaara: 'अगर शाहरुख खान 'सैयारा' में होते तो फिल्म फ्लॉप होती', इस अभिनेता ने किया दावा, बताई ये वजह

Thu, 14 Aug 2025 06:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 14 Aug 2025 06:27 PM IST
सार

If Shah Rukh Khan in Saiyaara: फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर काटा है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। मगर, इसी फिल्म के एक एक्टर ने दावा किया है कि अगर शाहरुख खान इस फिल्म में होते तो यह फ्लॉप होती। उन्होंने ऐसा क्यों कहा? जानिए

विज्ञापन
Varun Badola talks about star power importance says if you put Shah Rukh Khan in Saiyaara it will flop
सैयारा-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'सैयारा' से अहान पांडे ने डेब्यू किया है। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है। कल्पना करिए कि अगर फिल्म में शाहरुख खान होते तो? किंग खान की मौजूदगी में फिल्म क्या करती, इसे लेकर हम और आप सिर्फ कयास लगा सकते हैं, मगर इसी फिल्म के एक अभिनेता का कहना है कि तब यह फिल्म फ्लॉप हो जाती है। जी हां, फिल्म में कृष (अहान पांडे) के पिता का रोल करने वाले वरुण बडोला ने कहा कि 'सैयारा' में अगर शाहरुख होते तो फिल्म नहीं चलती। 

विज्ञापन
Trending Videos

Varun Badola talks about star power importance says if you put Shah Rukh Khan in Saiyaara it will flop
वरुण बडोला - फोटो : सोशल मीडिया

बोले- 'शाहरुख 'सैयारा' के लिए बहुत बड़े स्टार'
दरअसल, वरुण बडोला ने स्टार्स पावर के महत्व पर बात करते हुए ऐसा कहा। उन्होंने कहा कि 'सैयारा' में शाहरुख खान होते तो फिल्म नहीं चलती, इसी तरह अगर 'जवान' में अहान पांडे होते तो यह फिल्म भी फ्लॉप होती। वरुण के मुताबिक, 'सैयारा' के हिसाब से शाहरुख खान बडे़ स्टार हैं और 'जवान' जैसी फिल्म के लिए अहान पांडे का व्यक्तित्व अभी उतना विशाल नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण बडोला ने दिया यह तर्क
वरुण बडोला ने हाल ही में नयनदीप रक्षित के साथ इंटरव्यू में फिल्म की सफलता के लिए स्टार पावर की जरूरत पर बात की। दरअसल, 'सैयारा' के बाद स्टार वर्सेज कंटेंट की बहस शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि अब स्टार पावर जरूर नहीं रही। इस पर बात करते हुए वरुण बडोला इससे पूरी तरह असहमत नजर आए कि फिल्मों को अब बड़े सितारों की जरूरत नहीं है। अभिनेता ने तर्क दिया कि किसी भी प्रोजेक्ट का आकार, उसमें जरूरी स्टार पावर को निर्धारित करता है।

विज्ञापन

शाहरुख खान के स्टारडम पर कही ये बात
वरुण ने शाहरुख खान के सुपरस्टारडम की तुलना नए अभिनेता अहान पांडे से करते हुए बड़े सितारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस धारणा को पूरी तरह खारिज कर दिया कि 'सैयारा' ने साबित किया है, अब दर्शकों को बड़े सितारों की जरूरत नहीं है। वरुण ने कहा, 'अभी तुम अहान पांडे को उठा के 'जवान' में डालो, जवान फ्लॉप हो जाएगी। शाहरुख खान को 'सैयारा' में डाल दो, सैयारा फ्लॉप हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि शाहरुख खान अपने स्टारडम को देखते हुए 'सैयारा' के लिए बहुत बड़ा कद रखते हैं। वहीं, अहान को लेकर कहा कि इस युवा अभिनेता में 'जवान' जैसी बड़ी फिल्म चलाने लायक अभी पर्सनैलिटी नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed