फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   uttarakhand samwad 2018 state become the new shooting destination for bollywood

उत्तराखंड उदय संवाद 2018: बॉलीवुड में कैसे बजेगा राज्य का डंका, यहां होगा मंथन

Mon, 08 Jan 2018 05:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 05:34 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand samwad 2018 state become the new shooting destination for bollywood

8 जनवरी 2018 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाली उत्तराखंड उदय संवाद 2018 में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। इनमें से एक प्रमुख विषय है फिल्मो की शूटिंग में और अधिक उन्नति। इस विषय पर चर्चा करने के लिए मशहूर अभिनेता केके, अभिनेत्री राइमा सेन, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेता जिम्मी शेरगिल, फिल्म मुक्काबाज के लीड एक्टर विनीत कुमार सिंह, एक्ट्रेस जोया हुसैन एवं अन्य कलाकार मौजूद रहेंगे। ये सभी लोग बताएंगे कि आखिर कैसे उत्तराखंड को बॉलीवुड का नया और बेहतरीन शूटिंग डेस्टिनेशन बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में काफी मशहूर फिल्मों की शूटिंग होती रही है लेकिन अब देव भूमि उत्तराखंड को भी इस सूची में शामिल किए जाने को लेकर भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। इस पैनल डिस्कशन में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी कि कैसे उत्तराखंड को बॉलीवुड का नया हब बनाया जाए। आखिर क्यों फिल्म मेकर्स अब पहाड़ों पर शूटिंग करने के लिए उत्तराखंड का चयन सबसे पहले करेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तराखंड से निकली कई प्रतिभाएं बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजा रही हैं जिसमें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, दिशा पाटनी, आशा नेगी, उदिता गोस्वामी, नेहा कक्कड़, प्रसून जोशी प्रमुख हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इससे पहले भी उत्तराखंड में कई हिंदी फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है जिसमें 'दम लगा के हईशा' (हरिद्वार), 'लक्ष्य' (इंडियन मिलिट्री अकादमी-देरहादून), 'रहना है तेरे दिल में' (देहरादून), 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (देहरादून), 'पान सिंह तोमर' (देरहादून और रूढ़की), 'द लास्ट लीयर' (मसूरी) शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के विकास तथा नई प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए सिनेमा का रोल बेहद महत्वपूर्ण है। इससे न केवल उभरती हुई प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे, बल्कि देश और दुनिया में राज्य की ख्याति भी बढ़ेगी। एक समय ‌था जब देश में फिल्मकारों का पसंदीदा स्‍थल कश्मीर हुआ करता था। इसके बाद विदेशी लोकेशंस में ज्यादा शूटिंग होने लगीं। यदि उत्तराखंड की ओर फिल्मकार आकर्षित होते हैं तो निश्चित तौर पर यह भारत का स्विटजरलैंड बन सकता है। इससे राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्‍था पर दिखाई देगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 

एकल खिड़की, झंझटमुक्त मंजूरी प्रदान करना

uttarakhand samwad 2018 state become the new shooting destination for bollywood
amar ujala samwad

तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड फिल्म नीति 2015 की घोषणा की थी, जिसका लक्ष्य शूटिंग आवेदनों को एकल खिड़की, झंझटमुक्त मंजूरी प्रदान करना है। फिल्म नीति में बंद पड़े सिनेमाघरों को फिर से खोलने और स्थानीय स्तर पर तैयार की गई फिल्मों और वृत्तचित्रों के व्यापक तौर पर प्रदर्शन के प्रावधान रखे गए हैं।

प्रदेश में फिल्मकारों को तकनीकि मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिये कुछ इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों को चिन्हित किया जाना है। साथ ही फिल्म प्रशिक्षण के लिये दिल्ली आदि की भांति अल्मोड़ा में स्थापित होने वाले आवासीय विश्वविद्यालय में एक विभाग संचालित करने पर बल दिया गया है।

8 जनवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने वाले 'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018' कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्‍गज हस्तियां शामिल होकर आम जनता और उनसे जुड़े सवालों से रूबरू होंगी। तो देर किस बात की है, आप भी लिख डालिए अपना सवाल जो है आपके मन में, हम उसे पहुंचाएंगे मुकाम तक।

अमर उजाला के जागरूक पाठक ही उसकी पहचान हैं। अमर उजाला के प्रति उनका भरोसा ही वह मजबूत सीढ़ी है, जिसकी वजह से यह पाठकों के दिलों पर राज करता है। यह भी सच है कि विकास से समृद्ध‌ि आती है और इसका असर लोगों के जीवन पर पड़ता है। यही कारण है कि अमर उजाला ने देवभूमि उत्तराखंड में संवाद का आयोजन किया है। 

हमारे पाठक भी इस संवाद का हिस्सा बन सकेंगे। #AmarUjalaSamwad के जरिए वे अपने सवालों को ट्विटर के माध्यम से उत्तराखंड उदय संवाद में उपस्थित गणमान्य अतिथियों से पूछ सकेंगे। उत्तरखंड उदय संवाद के जरिये यह जानने की कोशिश की जाएगी कि आखिर किन खूबियों के चलते उत्तराखंड जल्द ही निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन जाएगा। यदि आपके मन में भी उत्तराखंड उदय में आने वाले अतिथियों के लिए कोई सवाल है तो 08067360111 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। सबसे बेहतर सवाल पूछने वाले पाठक को आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा।

अमर उजाला उत्तराखंड उदय संवाद 2018 के प्रस्तुतकर्ता हैं पैसिफिक। स्मार्टफोन पार्टनर हैं कोमियो। सोशल मीडिया पार्टनर है फेसबुक। टीवी पार्टनर समाचार प्लस उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड न्यूज चैनल है। उत्‍तराखंड शासन, पासपास पल्स, मदर्स प्राइड, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, आदित्य बिरला टैनफैक, ब्रिडकुल, अमरउजाला डॉट कॉम, फिरकी डॉट इन, माय रिजल्ट प्लस, अमर उजाला काव्य और अमर उजाला टीवी इस आयोजन के एसोसिएट पार्टनर्स हैं। टूव्हीलर पार्टनर हैं यूएम।
आउटडोर पार्टनर हैं AUTDoors.

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed