{"_id":"64229ad96a4413b3a20494ab","slug":"urvashi-rautela-had-dinner-with-american-singer-jason-derulo-trolled-because-of-her-outfit-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Urvashi Rautela: अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो संग डिनर करने पहुंचीं उर्वशी रौतेला, अटायर देख भड़क उठे ट्रोल्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urvashi Rautela: अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो संग डिनर करने पहुंचीं उर्वशी रौतेला, अटायर देख भड़क उठे ट्रोल्स
Tue, 28 Mar 2023 01:15 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:15 PM IST
सार
उर्वशी रौतेला बीती रात अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो संग डिनर करने पहुंची थीं। उसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देख ट्रोल्स भड़क उठे हैं।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला-जेसन डेरुलो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उर्वशी रौतेला बीते कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस को बीती रात मुंबई में अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो के साथ डिनर पर देखा गया। गौरतलब हो कि इन्होंने अतीत में 'जानू' नाम के गाने में साथ काम किया था, तबसे यह अच्छे दोस्त हैं। वहीं, अपनी भारत यात्रा पर डेरुलो ने उर्वशी से मिलने के लिए समय निकाला। उर्वशी-डेरुलो मुंबई स्थित बांद्रा में एक रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किए गए। हालांकि, इस क्लिप में नेटिजन्स को कुछ ऐसा दिखा जिसकी वजह से उन्होंने एक्ट्रेस को आड़े हाथों ले लिया।
विज्ञापन
जेसन डेरुलो संग नजर आईं उर्वशी रौतेला
बीती रात उर्वशी को मुंबई में डेरुलो के साथ पैपराजी और मीडियाकर्मियों के जरिए क्लिक किया गया था। अमेरिकी सिंगर ने प्रिंटेड टी-शर्ट और रिब्ड जींस पहनी हुई थी। वहीं, उर्वशी ने शिमरी सिल्वर कॉर्सेट टॉप और ब्लैक ट्राउजर में कहर बरपाया। जैसे ही यह स्पॉटेड वीडियो वायरल हुआ, लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लग गए। जहां कुछ लोगों को उर्वशी की ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आई। तो कुछ ने उन्हें फिर से ऋषभ पंत का नाम लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन