फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urfi Javed got trolled for talking to singer Abdu Rozik users said spoiling his future

Urfi Javed: सिंगर अब्दु रोजिक से बात करने पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद, यूजर्स बोले- "उसका फ्यूचर खराब कर रही"

Sat, 30 Jul 2022 10:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 10:29 PM IST
सार

उर्फी जावेद हमेशा अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं, हालिया वायरल हो रही वीडियो में भी वह ब्लैक कलर की नेट साड़ी और ब्रालेट ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें अब्दु रजाक से बातचीत करते देखा जा सकता है। जिसके बाद यूजर्स ने एक बार फिर से उर्फी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Urfi Javed got trolled for talking to singer Abdu Rozik users said  spoiling his future
उर्फी जावेद - फोटो : insta

विस्तार

छोटे पर्दे पर कभी बतौर एक्ट्रेस काम करने वाली उर्फी जावेद आज भले ही टीवी सीरियल्स में नजर नहीं आती हैं लेकिन वह हमेशा अपने अतरंगी और  बोल्ड फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनका हर एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल होता है। वह आए दिन अपने लुक की वजह से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। आज उर्फी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह एक इवेंट में सिंगर अब्दु रोजिक से बात करती नजर आ रही हैं। बता दें तजाकिस्तान के रहने वाले अब्दु रोजिक 18 साल के हैं, लेकिन उनका कद 5 साल के बच्चे की तरह है। वह अपनी गायकी के साथ ही क्यूटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। फिलहाल उर्फी का उनसे बात करना यूजर्स को बिलकुल रास नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से एक बार फिर से उर्फी ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

विज्ञापन


अब्दु रोजिक से बात करने पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

इवेंट के दौरान उर्फी जावेद को हमेशा की तरह बोल्ड कपड़ों में देखा गया। वह ब्लैक कलर की नेट साड़ी और ब्रालेट ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें अब्दु रजाक से बातचीत करते देखा जा सकता है। ये वीडियो वायरल भियानी नाम के पैपराजी पेज से साझा किया गया है, जिसे देखने के बाद हमेशा की तरह नेटिजन्स उर्फी पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "खुद के साथ बच्चों का फ्यूचर खराब कर रही है", वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- "यह निश्चित रूप से पागल हो गई है"।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन


बयानों की वजह से भी सुर्खियां बटोरती हैं उर्फी
उर्फी जावेद हमेशा ही अपने कपड़ो की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं, इसके साथ ही अपने बेबाक बयानों की वजह से भी कई बार उन्हें ट्रोल किया जाता है। हालांकि उर्फी जावेद इन सारो बातों का मुंहतोड़ जवाब तो देती ही हैं और ट्रोलर्स की परवाह न करते हुए, वह हर दिन अपने लुक के साथ कुछ न कुछ नया प्रयोग करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed