फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Union Minister Anurag Thakur highlighted the role of ott platform said OTT has bridged geographical barriers

Anurag Thakur: OTT के बढ़ते दायरे पर बोले अनुराग ठाकुर, टूट गई सीमा की बाधा, दर्शकों को भा रहा इंडियन कंटेंट

Sun, 18 Jun 2023 11:23 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 18 Jun 2023 11:23 AM IST
सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के समय में सबसे बड़े माध्यमों में से एक के रूप में उभरे ओटीटी ने भौगोलिक बाधाओं को दूर कर दिया है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur highlighted the role of ott platform said OTT has bridged geographical barriers
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के समय में सबसे बड़े माध्यमों में से एक के रूप में उभरे ओटीटी ने भौगोलिक बाधाओं को दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि ओटीटी में सीमा के गायब होने के साथ, दुनिया भर के कंटेंट को पूरे विश्व के दर्शकों द्वारा स्वीकार किए जाने की संभावना बढ़ गई है। इसके लिए उन्होंने कोरियाई कंटेंट का उदाहरण दिया।

विज्ञापन


पुरस्कार समारोह में पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री
उन्होंने शनिवार रात कोलकाता में एक पुरस्कार कार्यक्रम में कहा कि सॉफ्ट पावर की कोई सीमा नहीं होती है। कोविड-ट्रिगर लॉकडाउन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के उभरने को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर साउथ की फिल्में पूरे भारत में पसंद की जा सकती हैं और कोरियन सिनेमा व कंटेंट विश्व भर में देखा जा सकता है तो बांग्ला का सिनेमा भी ओटीटी पर विश्व भर में पसंद किया जा सकता है। इसमें बहुत ही क्षमता है। बांग्ला की मिट्टी में बहुत बड़े साहित्यकार, कलाकार, निर्देशक पैदा हुए हैं।
विज्ञापन


'टीवी की तुलना मोबाइल पर ज्यादा देखा गया आईपीएल'
केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में मोबाइल फोन पर आईपीएल मैच देखने वालों की संख्या टीवी पर देखने वालों की संख्या से कहीं अधिक है। यह पुष्टि करता है कि कैसे स्ट्रीमिंग सामग्री टीवी जैसे अन्य माध्यमों की तुलना में अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भारतीय कंटेंट को पसंद कर रहे दुनियाभर के लोग'
भारतीय कंटेंट को मनोरंजन के क्षेत्र में अधिक पहचान मिलने के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म आरआरआर के गीत 'नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्परर्स की डॉक्यूमेंट्री दोनों को अकादमी पुरस्कार 2023 मिला है। यह कला और मनोरंजन के क्षेत्र में आपके योगदान की पहचान है। दुनियाभर में भारतीय कंटेंट को पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  'आप हमेशा हमारी जिंदगी के असली हीरो रहेंगे', पिता के नाम बेटे अपारशक्ति का पैगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed