फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ukrainian singer Uma Shanti faces music for insulting tricolour at Pune concert police filed FIR

Tricolour Disrespect: यूक्रेनी गायिका उमा शांति ने किया तिरंगे का अपमान, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Tue, 15 Aug 2023 08:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 15 Aug 2023 08:44 PM IST
सार

यूक्रेन की मशहूर गायिका उमा शांति पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। इस मामले में गायिका के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Ukrainian singer Uma Shanti faces music for insulting tricolour at Pune concert police filed FIR
यूक्रेनी गायिका उमा शांति - फोटो : Social media

विस्तार

यूक्रेन की मशहूर गायिका उमा शांति पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। इस मामले में गायिका के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने आज मंगलवार को दी। पुलिस ने बताया कि उमा और एक अन्य व्यक्ति पर पुणे में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान तिरंगे का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

गायिका और आयोजक के खिलाफ केस दर्ज
उमा शांति पुणे के मुंडवा के एक क्लब में प्रस्तुति दे रही थीं। इस दौरान गायिका के जरिए भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिस पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गई। पुलिस ने तिरंगे का अपमान करने के आरोप में यूक्रेन गायिका उमा शांति और प्रोग्राम के आयोजक कार्तिक मोरिन के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Manipur: तकरीबन 20 साल बाद मणिपुर में होगा हिंदी फिल्म का प्रदर्शन, वर्ष 2000 में लगाया गया था बॉलीवुड पर बैन

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मुंडवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व शाम को शहर के  मुंडवा इलाके में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज का कथित अपमान हुआ। संगीत कार्यक्रम में प्रदर्शन करते समय उमा शांति तिरंगा पड़कर लहरा रही थीं, जिसके बाद उन्होंने तिरंगे को अपने दोनों हाथों में लेकर डांस किया और बाद में इसे दर्शकों की तरफ फेंक दिया। तिरंगे को फेंकने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोग विरोध जताने लगे।



Ricky Kej: एक भारतीय के लिए 'जन गण मन' का प्रदर्शन करना गर्व की बात, राष्ट्रगान के नए संस्करण पर बोले रिकी केज

विज्ञापन

गायिका को नोटिस जारी
सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि गायिका और कार्यक्रम के आयोजक पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गायक और कार्यक्रम के आयोजन को एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें घटना की जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

Ranbir Alia Video: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट पर की असंवेदनशील टिप्पणी, भड़के नेटिजन्स ने लगा दी एक्टर की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed