फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TV star Diwanaa Tripathi, in support of Tanushree Dutta, speaks-proud of daughters

तनुश्री दत्ता के समर्थन में उतरीं टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं-बेटियों पर गर्व

Tue, 09 Oct 2018 07:31 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
TV star Diwanaa Tripathi, in support of Tanushree Dutta, speaks-proud of daughters
Divyanka Tripathi

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के आवाज उठाने के बाद तमाम महिलाएं खुद के साथ हुए यौन शोषण पर आवाज उठाने के लिए जागरूक हो गई हैं। नाना पाटेकर के बाद कई और बॉलीवुड़ की बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण के मामले सामने आने लगे। हाल ही में इस मामले पर टीवी इंडस्ट्री की स्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने तनुश्री दत्ता के समर्थन में आते हुए देश की बेटियों के इस कदम की खुलकर तारीफ की।

विज्ञापन


दिव्यांका ने बताया कि मुझे गर्व है अपने देश की बेटियों पर, जो खुद के लिए अवाज उठाती नजर आ रही हैं। मुझे यह भी पता है कि यह आसान नहीं है कि खुद के साथ हुई बदसलूकी को पूरे दुनिया के सामने पेश करना, क्योंकि बहुत कम लोग इसे समझ पाते हैं और कुछ लोग भावनाओं का मजाक बनाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


हम बेटियों को पूरा अधिकार है खुद के लिए स्टैंड लेने का। हमें अपनी बेटियों को भी यही सिखाना हैं  कि जो भी गलत हो, उसके खिलाफ अवाज उठाओ। आज हमारे देश में लड़कियों को लेकर रोजाना अपराध बढ़ते जा रहे हैं और इसे छुपा कर रखना मतलब दूसरे अपराध को मौका देना है। हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें अच्छे से पता हैं खुद की सुरक्षा कैसे करनी है। तनुश्री मामले में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का कहना हैं की इस मामले की गंभीर रूप से जांच होनी चाहिए और आरोपि को सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed