{"_id":"5b7bfef342c79246773ea429","slug":"tumbbad-film-first-teaser-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तुंबाड' का टीजर रिलीज, कई पीढ़ियों की कहानी को बताएगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तुंबाड' का टीजर रिलीज, कई पीढ़ियों की कहानी को बताएगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
'हैप्पी भाग जाएगी','राझंणा' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्म के निर्देशक-निर्माता आंनद एल राय ने अपनी एक और फिल्म का खुलासा कर दिया है। उनकी यह फिल्म रहस्य, साजिश और खतरनाक हॉरर से भरपूर है। आनंद एल राय की इस फिल्म का नाम 'तुंबाड' है। आनंद एल राय सहित फिल्म के मेकर्स ने 'तुंबाड' का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया है।
'तुंबाड' के टीजर को इरोज नाउ ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस फिल्म में एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के पहले पोस्टर को भी रिलीज कर दिया है। बात करें 'तुंबाड' के वीडियो की तो इसमें एक हस्तर नाम के देवता के इतिहास को बताया गया है।
वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि यह कई पीढ़ियों से जुड़े इतिहास पर आधारित एक हॉरर ड्रामा फिल्म होगी। टीजर के साथ ही 'तुंबाड' की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन राही अनिल बरवे कर रहे हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी डेब्यू फिल्म है, वहीं आनंद एल राय इस फिल्म के निर्माता हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन