फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tu Tu Main Main to return supriya pilgaonkar will play role of mother in law this time sachin Pilgaonkar Confi

Tu Tu Main Main Returns: टीवी पर एक बार फिर दिखेगी ‘तू-तू मैं-मैं’, सास के किरदार में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

Sun, 14 May 2023 12:20 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 14 May 2023 12:20 PM IST
सार

सास बहू की नोक झोंक वाला ये सुपरहिट शो एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर रहा है। रीमा लागू इस शो में सास का किरदार निभाती थीं। जानिए अब किस एक्ट्रेस को उनकी रिप्लेसमेंट में लाया गया है।

विज्ञापन
Tu Tu Main Main to return supriya pilgaonkar will play role of mother in law this time sachin Pilgaonkar Confi
कॉमेडी शो तू-तू मैं-मैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो तू-तू मैं-मैं एक बार फिर से वापसी कर रहा है। ऐसे में इस शो के फैंस जानने के लिए बेसब्र हैं कि इस बार सीरियल में सास का किरदार कौन निभाएगा। 90 के दशक के इस सुपरहिट शो पर रीमा लागू सास के तौर पर खूब जमती थीं। लेकिन अब उनके बाद मेकर्स के दिमाग में एक नई एक्ट्रेस हैं जो कि इस शो में रीमा लागू की जगह लेंगी।

विज्ञापन

साल 1994 में 26 जुलाई को इस शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था। शो में रीमा लागू देवकीबेन का किरदार निभाती थीं। तो वहीं शो पर उनकी बहू के किरदार में सुप्रिया पिलगांवकर थीं। शो में उनका नाम था राधा। तू-तू मैं-मैं में सास बहू बनीं सुप्रिया और रीमा लागू की मजेदार नोक झोंक देखने को मिलती थीं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि इस बार शो में सास का किरदार कौन निभाएगा। तो बता दें, इस बार सास और कोई नहीं बल्की सुप्रिया पिलगांवकर बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tu Tu Main Main to return supriya pilgaonkar will play role of mother in law this time sachin Pilgaonkar Confi
सचिन पिलगांवकर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पिलगांवकर ने बताया कि वे इस शो को एक बार फिर से दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें, पहले सीजन में सचिन पिलगांवकर भी थे, वे शो पर चंदन के किरदार में नजर आते थे। एक्टर ने बताया कि इस बार शो में सुप्रिया पिलगांवकर बहू नहीं बल्की सास बनी नजर आएंगी। सचिन ने आगे कहा कि- ये जनरेशन उस वक्त जरूर स्कूल में रही होगी जब ये शो ऑनएयर हुआ करता था। इस शो को देख कर ही ये बड़े हुए हैं। बता दें, शो पर रीमा लागू का काम लाजवाब था, सास के रोल में वे एक दम फिट बैठती थीं। मई 2017 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन

शो में 'बहू राधा' का अब प्रमोशन हो गया है और वे बन गई है सास। तो ऐसे में सास राधा की बहू कौन होने वाली है? ये जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें: 'आजकल शादी सिर्फ दिखावा...,' विवेक अग्निहोत्री ने 'डेस्टिनेशन वेडिंग' पर कसा तंज, यूजर्स दंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed