फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri calls destination wedding a sham twitter users reacts like this

Vivek Agnihotri: 'आजकल शादी सिर्फ दिखावा...,' विवेक अग्निहोत्री ने 'डेस्टिनेशन वेडिंग' पर कसा तंज, यूजर्स दंग

Sun, 14 May 2023 11:54 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 14 May 2023 11:54 AM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री ने आजकल की शादी को महज दिखावा बताया है। फिल्ममेकर के नए ट्वीट पर प्रतिक्रियाओं की लाइन लग गई है। 

विज्ञापन
Vivek Agnihotri calls destination wedding a sham twitter users reacts like this
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें बिना नाम लिए 'दहाड़' वेब सीरीज पर तंज कसते देखा गया। वहीं, अब विवेक ने 'दिखावे' के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग चुनने वाले लोगों का मजाक उड़ाया है। 

विज्ञापन

आजकल की शादी पर विवेक का तंज 

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक डेस्टिनेशन वेडिंग में भाग लेने को याद किया, जहां दुल्हन बेहोश हो गई जब किसी ने कहा कि शादी के फोटोग्राफर को देर होने वाली है। फिल्ममेकर ने ट्वीट में लिखा, 'लोग सिर्फ शादी की तस्वीरें, वीडियो पाने और दिखावे के लिए 'डेस्टिनेशन वेडिंग' टैग पाने के लिए शादी कर रहे हैं। यह एक वेडिंग प्लानर ने मुझे बताया। यह सच है, मैं डेस्टिनेशन वेडिंग में था और किसी ने कहा कि वेडिंग फोटोग्राफर देर होने वाली है और दुल्हन बेहोश हो गई।'

विज्ञापन


यूजर ने बताया बॉलीवुड का असर 

विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट के बाद इस पर प्रतिक्रियाओं की लड़ी लग गई है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, 'बॉलीवुड के सभी प्रभाव। मध्यम वर्ग के पास अचानक पैसा आ गया है और वह नहीं जानता कि इसे समझदारी से कैसे इस्तेमाल किया जाए।' दूसरे ने लिखा, 'आजकल सारा इकोसिस्टम सिर्फ दिखावे का है सर।' वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'आजकल ज्यादातर शादियां सिर्फ दिखावा होती हैं।'

Salman Khan: भतीजी आयत ने मामा सलमान को किया कॉपी, दबंग खान की तरह चलने का स्टाइल देख प्यार लुटा रहे फैंस

कुछ यूजर्स फिल्ममेकर से असहमत 

हालांकि, कुछ ट्विटर यूजर ऐसे भी हैं जो विवेक की टिप्पणी से सहमत नजर नहीं आए हैं। एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा है, 'उम्मीद है कि आपके दोस्त इस ट्वीट को देखेंगे और महसूस करेंगे कि आप उनके जश्न समारोह में शामिल होने के बाद ट्वीट कर रहे हैं और गपशप कर रहे हैं।' दूसरे ने लिखा, 'यह बेवकूफी भरा अतिरंजित वेडिंग फोटोग्राफर का विचार है। हां, लोग 'शो ऑफ' में अधिक हैं, लेकिन यह कहना कि वे सिर्फ दिखाने के लिए शादी कर रहे हैं, हास्यास्पद है।' क्राइम थ्रिलर चॉकलेट (2005) के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करने वाले विवेक अग्निहोत्री अक्सर ट्विटर पर अपने विचार साझा करते हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक को अक्सर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और पक्षपात से लेकर समाज तक पर अपनी राय रखते देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed