Ranbir Kapoor: आलिया के कारण श्रद्धा के साथ तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन नहीं कर रहे रणबीर? एक्टर ने बताया सच
रणबीर कपूर ने पूछे जा रहे सवालों पर सफाई पेश की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि बेकार की अफवाह न फैलाई जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च 2023 को रिलीज होगी। रणबीर इन दिनों जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के प्रमोशन में वह अकेले ही देखे जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी हैं, मगर प्रमोशन के दौरान वह नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में रणबीर से सवाल पूछा जा रहा है कि क्या आलिया भट्ट ने उन्हें अपनी को-स्टार आलिया के साथ फिल्म का प्रमोशन करने से मना किया है? इसका रणबीर ने शानदार जवाब दिया है।
पहले भी दे चुके हैं सफाई
रणबीर कपूर का कहना है कि बेकार की अफवाह न फैलाई जाएं। इससे पहले भी रणबीर कपूर यह बता चुके हैं कि वह और श्रद्धा अलग-अलग फिल्म का प्रमोशन क्यों कर रहे हैं! रणबीर ने कहा था कि मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक हमारी जोड़ी को पहली बार सीधे थिएटर्स में ही देखें। अब हाल ही में एक बार फिर यही सवाल दोहराया गया है और एक्टर से पूछा गया कि क्या आलिया इसकी वजह हैं? इस पर रणबीर कपूर ने कहा, 'आलिया ने कभी ऐसा नहीं कहा।'
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को देख बेकाबू फैन ने कर दी ऐसी हरकत, यूजर्स बोले- अगर कोई फीमेल स्टार होती तो?
बोले- 'आप अफवाह उड़ा रहे हैं'
रणबीर कपूर से जब 'तू झूठी मैं मक्कार' की प्रमोशनल रणनीति में आलिया की भूमिका के बारे में पूछा गया तो वह हंस गए। उन्होंने कहा, 'वो क्यों मना करेगी? आप ऐसे ही अफवाह उड़ा रहे हैं। ऐसा किसी ने नहीं बोला है। आप कंट्रोवर्सी क्रिएट कर रहे हो। आजकल मेरी लाइफ में कोई कंट्रोवर्सी नहीं है।'
Karan Aujla: शादी के बंधन में बंधे पंजाबी सिंगर करण औजला, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
इन फिल्मों में नजर आएंगे आलिया-रणबीर
बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में व्यस्त हैं। इसमें वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। वहीं रणबीर सिंह तू झूठी मैं मक्कार के बाद एनिमल में नजर आएंगे। इसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
Farah-Huma: हुमा कुरैशी ने उड़ाया फराह खान का मजाक, एक्ट्रेस बोलीं तुमने ये बेडशीट क्यों पहनी हैं?