फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tragedy with nia sharma her lehnga caught fire

दिवाली पार्टी में इस अभिनेत्री के लहंगे में लगी आग, तस्वीरें पोस्ट कर बताया-कैसे बचीं हादसे से

Wed, 30 Oct 2019 11:02 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 30 Oct 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
tragedy with nia sharma her lehnga caught fire
निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे की खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्री निया शर्मा दिवाली पार्टी के दौरान हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गईं। हुआ यूं कि निया ने दिवाली पर खूबसूरत लहंगा पहना था। अपने ट्रेडिशनल लुक में निया बहुत ही सुंदर लग रही थीं। खूबसूरत अवतार में निया एक दिवाली पार्टी में गई थीं। पार्टी में निया दीये के पास खड़ी थी तभी दीये से लहंगे में आग लग गई। लहंगा कई परतों का था इसलिए निया सुरक्षित बच गईं।
विज्ञापन


आग लगने से निया का लहंगा जल गया, जिसकी तस्वीर निया ने सोशल मीडिया पर शेयर भी कीं। लहंगे में आग लगने के बावजूद निया ने पार्टी में खूब मस्ती की। निया ने अपने शानदार लहंगे और दिये से जले लहंगे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन


निया ने इस पोस्ट में लिखा 'एक दीये की शक्ति, एक सेकंड में आग लग गई...मैं कई लेयर वाला लहंगा होने से बच गई, कुछ भी हो सकता था।' गौरतलब है कि हिट टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना' से निया ने टीवी पर डेब्यू किया था, खतरों के खिलाड़ी से निया को अलग पहचान मिली थी। हाल ही में वो टीवी सीरियल 'इश्क में मरजावां' में नज़र आई थीं। निया को एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी वुमेन का खिताब भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Television Actress @niasharma90's lehenga catches fire on #diwali, actress shares pic on #socialmedia. #diwali2019 #entertainment #entertainmentnews #tellywood #niasharma #niasharma90 #niasharmalover

A post shared by Nedrick Entertainment (@nedrickentertainment) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed