आखिरी फिल्में: बड़े पर्दे पर दिलीप कुमार ने बांधा था अभिनय का 'किला', फैन्स के दिल पर ताउम्र रहेगा 'असर'
- किला में आखिरी बार मनवाया अपने अभिनय का लोहा
- 1998 में अंतिम बार परदे पर दिखे थें ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार
- कई पुरस्कारों से उन्हें नवाजा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिलीप कुमार का यूं इस तरह से दुनिया को अलविदा कह जाना प्रशंसकों का दिल पूरी तरह तोड़ गया। जब-जब दिलीप साहब के अस्पताल जाने की खबर आती थी तब-तब उनके चाहने वाले बस यही दुआ करते थे कि वो सही सलामत जल्द से जल्द वापस घर लौट आए। लेकिन बुधवार की सुबह हर किसी के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी, क्योंकि 98 वर्ष की उम्र में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया। दिलीप कुमार ने अपने पूरे करियर में लगभग 65 फिल्मों में काम किया। सिनेमा जगत में दिलीप कुमार को 'ट्रेजेडी किंग' के नाम से जाना जाता था।
आखिरी बार 'किला' में दिखे थे दिलीप कुमार
दिलीप कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर में लगभग 65 फिल्मों में काम किया जिसमें से अधिकतर फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर सफल साबित हुईं। दिलीप कुमार की आखिरी फिल्म 1998 में आई 'किला' थी। जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में दिलीप कुमार के साथ रेखा, ममता कुलकर्णी, मुकुल देव, स्मिता जयकर, गुलशन ग्रोवर जैसे कई कलाकार थें। ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर असफल रही। दिलीप कुमार की ये अंतिम फिल्म थी जो बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। लेकिन बता दें कि ये दिलीप कुमार की आखिरी फिल्म नहीं थी जिसमें उन्होंने काम किया।
'असर' में आखिरी बार किया था काम
1998 में रिलीज हुई फिल्म 'किला' को दिलीप कुमार की आखिरी फिल्म के तौर पर जाना जाता है। लेकिन दिलीप कुमार ने किला के बाद साल 2001 में फिल्म 'असर' में काम किया। इस फिल्म में अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे और दिलीप कुमार एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे थें। लेकिन कुछ निजी कारणों के चलते इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई और फिल्म बंद हो गई।
कई पुरस्कारों से मिला सम्मान
दिलीप कुमार उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने अभिनय और फिल्म जगत में अपने योगदान के लिए कई पुरस्कार जीते। 1994 में उन्हें दादा साहेब फाल्के सम्मान, 1991 में पद्म भूषण, 2015 में पद्म विभूषण से नवाजा गया। 1998 में पाकिस्तान सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया। दिलीप कुमार साल 2000 से लेकर 2006 तक राज्य सभा के सदस्य भी रहें।