फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tony Kakkar Jasmin Bhasin new video song shaadi karogi goes viral on social media

Tony Kakkar: बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही ये हसीना बनी नेहा कक्कड़ की भाभी, भाई टोनी कक्कड़ ने गुपचुप रचाई शादी!

Sat, 04 Mar 2023 04:46 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 04 Mar 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Tony Kakkar Jasmin Bhasin new video song shaadi karogi goes viral on social media
टोनी कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा कक्कड़ को उनकी भाभी मिल चुकी है, टोनी कक्कड़ की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दुल्हनिया कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी जैस्मिन भसीन हैं। वायरल हो रहे वीडियो में टोनी, पंडित जी के सामने उनकी मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। पीछे एक बड़ा ही रोमांटिक गाना बज रहा है। तो जिन लड़कियों का टोनी पर क्रश था और ये सब सुनकर उनका दिल बस टूटने ही वाला है, उन्हें बता दें कि इस स्टोरी में एक ट्विस्ट है।

विज्ञापन

इंटरनेट पर ये बात फैल गई है कि टोनी कक्कड़ ने चोरी चुपके शादी कर ली है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है, ये सब टोनी के एक नए सॉन्ग के लिए किया गया है। जिसके लिए जैस्मीन और टोनी, दुल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। गाने में बिग बॉस ब्यूटी ने गोल्डन और पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं टोनी अपने ऐब्स्ट्रैक्ट प्रिंटेड को-ऑर्डर सेट में हैंडसम लग रह हैं। पोस्ट शेयर करते हुए टोनी ने लिखा- शादी कर ली...

विज्ञापन
विज्ञापन

Tony Kakkar Jasmin Bhasin new video song shaadi karogi goes viral on social media
टोनी कक्कड़ और जैस्मिन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बस बेवकूफ बनाओ आप लोगों को'। तो दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए पूछा कि 'अली गोनी कहां हैं दिखाई नहीं दे रहे'। बता दें कि जैस्मीन और अली बिग बॉस के जमाने से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। तो वहीं फोटो और विडियो देख टोनी के फैंस उनसे पार्टी मांग रहे हैं और पूछ रहे हैं कि नेहा दीदी नजर नहीं आ रही हैं।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tony Kakkar (@tonykakkar)



 

विज्ञापन

 तो वहीं जैस्मीन भसीन ने अपने सोशल मीडिया पर पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'इस साल का शादी एंथम आ गया है.. डीआरजे रिकॉर्ड्स और राज जायसवाल प्रस्तुत करते हैं टोनी कक्कड़ की शादी करोगी?'

यह भी पढ़ें: जैकलीन की भोजपुरी अवार्ड्स में दिखेगी धमाकेदार मौजूदगी, गोविंदा के ठुमकों पर सबका ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed