फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tom cruise enjoys indian cuisine at asha bhosles restaurant singer shares photo on social media

टॉम क्रूज ने खाया आशा भोसले के रेस्तरां में खाना, गायिका ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

Tue, 24 Aug 2021 02:37 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 24 Aug 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
tom cruise enjoys indian cuisine at asha bhosles restaurant singer shares photo on social media
आशा भोसले - फोटो : Instagram

महान गायिका आशा भोसले ने सोमावर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टॉम क्रूज के उनके रेस्तरां में खाना खाने पर अपनी खुशी जाहिर की। टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल 7 की बर्मिंघम में शूटिंग कर रहे हैं। 87 वर्षीय आशा भोसले ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टॉम क्रूज की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मिशन: इम्पॉसिबल अभिनेता ‘आशा’ रेस्तरां के बाहर दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल टॉम क्रूज आशा भोसले के रेस्तरां पहुंचे थे। बर्मिंघम के न्यूहॉल स्ट्रीट पर मौजूद आशा भोंसले के रेस्तरां ‘आशा’ में उन्होंने खाना खाया। टॉम क्रूज ने भारतीय व्यंजन का आनंद तो लिया ही लेकिन इसी के साथ उन्होंने रेस्तरां के मैनेजर के अनुरोध करने पर तस्वीर भी खिंचवाई। अपने रेस्तरां में खाना खाने आए हॉलीवुड स्टार को देखकर आशा भोसले काफी खुश नजर आईं।

विज्ञापन

tom cruise enjoys indian cuisine at asha bhosles restaurant singer shares photo on social media
आशा भोसले - फोटो : Instagram

आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके पीछे आशा भोसले का रेस्तरां नजर आ रहा है। टॉम क्रूज के साथ नौमान फारूकी सहित अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए आशा भोंसले ने लिखा, ‘मैं ये सुनकर बहुत ज्यादा खुश हूं कि मिस्टर टॉम क्रूज ने आशा(बर्मिंघम) में अच्छे खाने का आनंद लिया। मैं आशा करती हूं कि वो जल्द ही यहां दोबारा आएंगे’।

बता दें कि टॉम क्रूज ने आशा भोसले के रेस्तरां में चिकन टिक्का का आनंद लिया। इस रेस्तरां के मैनेजर ने बताया कि टॉम क्रूज अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ रेस्तरां आए थे। उन्हें यहां का चिकन टिक्का इतना अधिक पसंद आया कि एक्सट्रा स्पाइस के साथ उन्होंने दो बार चिकन टिक्का ऑर्डर किया। खाना खाने के बाद जब टॉम बाहर आए तो मैनेजर ने उनसे फोटो लेने का आग्रह किया जिसे टॉम क्रूज ने खुशी-खुशी स्वीकार किया। टॉम क्रूज को हॉलीवुड में चार दशक से ज्यादा समय हो चुका है। वो हॉलीवुड के बहुत ही बड़े सितारे हैं। टॉम क्रूज को फिल्म मिशन इम्पॉसिबल और उसकी फ्रेंचाईजी के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed