Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tisca chopra writes nice quotes on mother says she has a philosophy

मां के निधन के बाद टिस्का चोपड़ा ने लिखा भावुक नोट, विरासत में मिली खास चीज; मुश्किल वक्त के लिए था ये फलसफा

Wed, 11 Mar 2026 09:42 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 11 Mar 2026 09:42 PM IST
सार

Tisca Chopra: टिस्का चोपड़ा के यहां इन दिनों मातम पसरा है। उनकी मां का निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थीं। मां के निधन ने बाद टिस्का ने उन्हें याद किया है।

विज्ञापन
tisca chopra writes nice quotes on mother says she has a philosophy
टिस्का चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@tiscaofficial

विस्तार

अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा की मां, पम्मी अरोड़ा का 7 मार्च को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थीं। बुधवार को, टिस्का ने अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने उनके साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। अभिनेत्री ने अपनी मां को अलविदा कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

मां के पास था फलसफा
इंस्टाग्राम पर पोस्ट में टिस्का चोपड़ा ने लिखा '7 मार्च को, हमने अपनी मां, पम्मी अरोड़ा को अलविदा कहा। जो लोग उन्हें जानते थे, वे उनसे प्यार करते थे। इसकी वजह बहुत सरल थी, उनका स्वभाव बहुत ही हल्का-फुल्का था। उनकी संगति में गंभीरता की कोई गुंजाइश नहीं होती थी। अगर कोई समस्या आती थी, तो उनके पास दो शब्दों का एक फलसफा तैयार रहता था: 'मिट्टी पाओ।' यानी उस पर मिट्टी डालो। आगे बढ़ो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tisca Chopra (@tiscaofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

मजाक मस्ती करती थीं पम्मी
उन्होंने आगे लिखा 'मां की मुस्कान बादलों के बीच से झांकते चांद जैसी थी। उनके मन में कोई भी बात ज्यादा देर तक नहीं टिकती थी। वह हमेशा किसी पर राय देने के बजाय मजाक-मस्ती को ज्यादा अहमियत देती थीं। सब चीजों से ऊपर वे दयालुता को रखती थीं।'
विज्ञापन

tisca chopra writes nice quotes on mother says she has a philosophy
टिस्का चोपड़ा की मां - फोटो : इंस्टाग्राम@tiscaofficial
पम्मी ने दी खास चीज
उन्होंने आगे लिखा 'उनसे मैंने जिंदगी का एक सबसे उपयोगी सबक सीखा, जो मुझे किसी और ने कभी नहीं सिखाया: तुम्हारे पास पहले से ही अपनी जेब में एक 'ना' मौजूद है। अब बाहर जाओ और एक 'हां' हासिल करो। यह पम्मी अरोड़ा का अपना ही अंदाज था। उन्होंने मुझे एक और चीज दी जिसने मेरी पूरी जिंदगी को आकार दिया। वह था कलात्मक जीन। अभिनय करने की, कहानियां सुनाने की और नीरस दिनचर्या के बजाय रंगों और भावनाओं की ओर झुकने की सहज प्रवृत्ति।'

टिस्का चोपड़ा का वर्कफ्रंट
टिस्का चोपड़ा एक बहुमुखी भारतीय अभिनेत्री, लेखिका और निर्देशक हैं। उन्होंने फिल्म 'तारे जमीन पर' (2007) में माया अवस्थी के रूप में शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाई। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर नामांकन मिला। वे 'चटनी' और 'रुबरू' जैसी लघु फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed