फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tina Ahuja Dodges Question On Komal Rani Allegations Against Sunita Ahuja Amid Govinda Controversy

टीना आहूजा: 'ये वाली जगह पर...', कोमल रानी के आरोपों पर गोविंदा की बेटी ने क्या कहा? जानें पूरा मामला

Sun, 04 Oct 2026 12:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 04 Oct 2026 12:19 PM IST
सार

Tina Ahuja: बीते कुछ दिनों से गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी के बीच अफेयर्स की खबरें सामने आ रही हैं। अब इस मुद्दे पर गोविंदा की बेटी की ओर से बयान सामने आया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Tina Ahuja Dodges Question On Komal Rani Allegations Against Sunita Ahuja Amid Govinda Controversy
गोविंदा, कोमल रानी स्वर्णकार और टीना आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी को लेकर चल रही चर्चाएं लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी इस मामले को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कोमल रानी ने हाल ही में अपने और गोविंदा के बीच चल रही अफवाहों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि गोविंदा के साथ उनकी मुलाकातें उनके प्रोफेशनल रिश्ते की वजह से हैं। हालांकि, इन चर्चाओं पर अभी पूरी तरह विराम नहीं लगा है।
विज्ञापन


गोविंदा की बेटी ने क्या कहा? 
अब इसी बीच सुनीता आहूजा और गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से भी इस विवाद को लेकर सवाल किया गया। टीना हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे कोमल रानी के सुनीता आहूजा पर लगाए गए आरोपों को लेकर सवाल किया।
विज्ञापन


पैपराजी ने टीना से पूछा, 'कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी सुनीता आहूजा के ऊपर बहुत सारे आरोप लगा रही हैं।' हालांकि, टीना ने इस सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'ये वाली जगह पर प्लीज हम इसी के बारे में बात करते हैं। थैंक यू।' इसके बाद वह पैपराजी से आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by LaxmiKant Rai (@laxmikantbabloo)

Tina Ahuja Dodges Question On Komal Rani Allegations Against Sunita Ahuja Amid Govinda Controversy
गोविंदा-कोमल-सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
कोमल ने गोविंदा की पत्नी सुनीता पर क्या कहा था? 
हाल ही में कोमल रानी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे अप्रत्यक्ष रूप से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर निशाना साधती नजर आई। उन्होंने लिखा, 'जो औरत वर्षों से अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआ किसी को नहीं लगती। जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और नहीं तोड़ सकता। हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के कहने पर कि 'कौआ तुम्हारा कान ले गया' वे कौए के पीछे भागने लगेंगे'

कोमल ने आगे लिखा, 'सच कहूं तो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये लोग मुझे अच्छा इंसान समझते हैं या बुरा। मुझे लगता है कि वे सब एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं, जो अपनी नाकाम शादियों की निराशा किसी और पर निकाल रही हैं। वे 'मैन-ईटर' की तरह व्यवहार करती हैं। ऐसी औरतें जो अपने पतियों की इज्जत और प्रतिष्ठा को बर्बाद कर देती हैं। लगातार मेरा नाम अपने साथ जोड़कर चर्चा में बने रहने की कोशिश करना बंद करो। शायद यह कहावत सच है: आपकी इज्जत आपके अपने हाथों में है। ऐसे लोगों को अपनी हद पता होनी चाहिए और दूसरों को इतना नहीं उकसाना चाहिए कि उनका अपना अतीत ही सबके सामने आ जाए।'

ये भी पढे़ं- वायरल वीडियो: 'पति चोर', कोमल रानी स्वर्णकार पर भड़कीं राखी सावंत, गोविंदा के निजी जीवन पर भी दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed