फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff Kriti Sanon and Amitabh Bachchan starrer Ganpath trailer trailer released

Ganapath trailer: 'गणपथ' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्शन करते दिखे टाइगर-कृति

Mon, 09 Oct 2023 05:32 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 09 Oct 2023 05:32 PM IST
सार

विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'गणपत' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। टाइगर श्रॉफ और अलावा कृति सेनन के बीच भरपूर रोमांस देखने को मिला है।   

विज्ञापन
Tiger Shroff Kriti Sanon and Amitabh Bachchan starrer Ganpath trailer trailer released
गणपत ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाइगर श्रॉफ के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों का इंतजार आज खत्म हुआ, क्योंकि फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'गणपत' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। टाइगर श्रॉफ के अलावा कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस मूवी में टाइगर गुड्डू और गणपत के किरदार में नजर आएंगे, जो दुश्मनों से बदला लेंगे। 
विज्ञापन


Munmun Dutta: इस्राइल जाने वाली थीं तारक मेहता की 'बबीता जी', इस बदलाव के कारण बाल-बाल बची एक्ट्रेस की जान
विज्ञापन


ऐसे होती है ट्रेलर की शुरुआत
फिल्म 'गणपथ: ए हीरो इज बॉर्न' के ट्रेलर को पीवीआर सिनेमा की तरफ से साझा किया गया है। फिल्म के टेलर पर फैंस गजब का रिस्पॉन्स दे रहे हैं। 'गणपत' के ट्रेलर की शुरुआत में वॉइसओवर सुनाई देता है, जिसमें यह कहा जा रहा है, 'एक दिन ऐसा योद्धा पैदा होगा जो अमर होगा। वो अमीरों और गरीबों के बीच की दीवार गिराएगा। वो योद्धा मरेगा नहीं, बल्कि मारेगा।' इसके बाद टाइगर श्रॉफ एक्शन करते हुए नजर आते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Israel Hamas Crisis: हमले से ठीक पहले नुसरत भरूचा का वीडियो आया सामने, इस्राइल के इवेंट में कर रही थी परफॉर्म


धमाकेदार एक्शन करती दिखीं कृति
टाइगर ने ट्रेलर में कहा है कि जब उनको डर लगता है तो वह लोगों को मारते हैं। वहीं कृति सेनन की बात करें तो, वह भी एक्शन के साथ धमाकेदार एंट्री करती हुई नजर आईं। कृति इस दौरान कहती नजर आ रही हैं कि यह आखिरी वॉर्निंग हैं। जान दे भी सकती हैं और ले भी सकती हैं। ट्रेलर में टाइगर की जान बचाकर कृति उन्हें महफूज जगह पर ले जाती हैं। इसके बाद वह अभिनेत्री को प्रपोज करते हैं।

SRK से पहले इन सितारों को मिली जान से मारने की धमकी

रोमांस करते दिखे टाइगर-कृति
दोनों सितारों के बीच भरपूर रोमांस देखने को मिला है। वहीं, अमिताभ बच्चन के एक अलग अवतार में दिखाई दिए हैं। बिग बी पगड़ी और चश्मा पहने और एक आंख ढंके हुए कहते हैं, 'हमारे खेल की भनक अमीरों को लग गई। उस शैतान के लिए उसका पैसा ही सब कुछ था।' ट्रेलर में दो मिनट 28 सेकेंड के बाद कुछ गुंडे कृति और टाइगर को अलग कर देते हैं और हीरो को बहुत मारते हैं। इसके बाद टाइगर गूड्डू से गणपत बनकर लौटते हैं।  

Shahid Kapoor: महाभारत पर आधारित फिल्म में दिखाई देंगे शाहिद कपूर? 2024 में शुरू करेंगे शूटिंग

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में वीएफएक्स का जमकर इस्तेमाल किया गया है। ट्रेलर में वीएफएक्स को देखकर 'ब्रह्मास्त्र' की याद आ जाती है। विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'गणपत' 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed