Salman Khan: सीएम शिंदे के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान खान, तस्वीरें हो रहीं तेजी से वायरल
सीएम शिंदे के साथ सलमान खान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। गणपति समारोह में दोनों के एक साथ पहुंचने पर हर तरफ उनकी ही चर्चाएं चल रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी बडे़ धूमधाम से मनाई जाती है। आयुष शर्मा और अर्पिता खान भी अपने घर इस त्योहार को पूरी आस्था से मनाते हैं। यह जोड़ा हर साल उत्साह और उमंग के साथ गणपति बप्पा की स्थापना करता है। बुधवार (20 सितंबर) को सलमान खान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ इस समारोह में शामिल होने के लिए अर्पिता के घर पहुंचे।
सीएम शिंदे के साथ सलमान खान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। गणपति समारोह में दोनों के एक साथ पहुंचने पर हर तरफ उनकी ही चर्चाएं चल रही हैं। तस्वीरों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को सफेद पोशाक में देखा जा सकता है। वहीं, सलमान खान काली पैंट और नीली शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों वहां पहले से मौजूद पैपराजी को पोज देते हुए भी नजर आए।
सीएम एकनाथ शिंदे के अलावा सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और पति अतुल अग्निहोत्री भी नजर आए। इससे पहले सलमान खान को अंबानी के गणेश चतुर्थी समारोह में भतीजी अलिजेह अग्निहोत्री के साथ देखा गया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते हुए दिखने वाले हैं। जवान के बाद किंग खान के प्रशंसक उन्हें दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज करने की योजना है। टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। इससे पहले वह फैन जैसी फिल्म बना चुके हैं।
Jaane Jaan: करीना कपूर को लेकर सुजॉय घोष को सता रही थी यह चिंता, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत से है कनेक्शन