फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   these reson made grand masti superhit film

इन 7 वजहों से सुपरहिट बनी 'ग्रैंड मस्ती'

Tue, 24 Sep 2013 12:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Sep 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
these reson made grand masti superhit film

सेक्स कॉमेडी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' सुपरहिट हो गई है। हम आपको फिल्म की उन सात वजहों के बारे में बता रहे हैं जिनकी वजह से फिल्म सुपरहिट बनी।

विज्ञापन


फिल्म का विषय

फिल्म का विषय ऐसा है। जिससे युवा दर्शकों का जुड़ाव होना स्वाभाविक है। हॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी जोन से बनी हैंगओवर और अमेरिकन पाई जैसी सीरिज वाली फिल्में भारत में भी खूब पसंद की गईं। इस विषय पर बनी हिंदी फिल्म को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया।
विज्ञापन


पढ़िए इस फिल्म की समीक्षा


ग्रैंड मस्तीः अब तक की सबसे बोल्ड एडल्ट कॉमेडी


मस्ती का सीक्वल

यह फिल्म हिट रही फिल्म 'मस्ती' का सीक्वल है। यदि किसी फिल्म का पहला पॉर्ट हिट रहता है तो दर्शकों में उसके पार्ट के लिए स्वाभाविक उत्सुकता रहती है। ग्रैंड मस्ती के साथ यही हुआ। शुरुआत के दो दिनों में यह फिल्म अपनी पिछली फिल्म की वजह से देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल से कम वाला फैक्टर


भारत में जिस फिल्म के बारे में यह चर्चाएं होनी शुरू हो जाती हैं कि इसे 18 साल से कम उम्र वाले न देखें वे फिल्में विवादित मानी जाती हैं। इस फिल्म के साथ ऐसा ही हुआ। जैसे ही इंद्र कुमार ने यह बात कही कि यह फिल्म 18 साल से ऊपर वाले ही देखें वैसे ही दर्शकों की दिलचस्पी इस फिल्म को लेकर जाग गई।

फिर बयानों ने बढ़ायी उत्सुकता


फिल्म रिलीज के पहले इस फिल्म का प्रमोशन सिर्फ एक सप्ताह पहले ही शुरू हुआ था। लेकिन इसी दौरान फिल्म के सितारों और निर्देशक ने कुछ ऐसे बयान दिए जिससे दर्शकों की उत्सुकता फिल्म में जगी। फिल्म के निर्देशक ने कहा कि इस फिल्म को देखते जाते वक्त शर्म और लिहाज को घर पर रखकर आएं। दूसरी तरफ फिल्म के कलाकार यह कहते रहे कि भारत के दर्शक सेक्स फैंटेंसी पर फिल्म देखना चाहते हैं।

माउथ पब्लिसिटी बनी बड़ी वजह


यह फिल्म समीक्षकों द्वारा जमकर नकारी गई। फिर भी यह फिल्म यदि चली तो इसके पीछे इसकी माउथ पब्लिसिटी रही है। हर तरफ यही चर्चा होती रही कि यह भारत की सबसे अश्लील संवादों वाली फिल्म है। चर्चा सुनने के बाद जो दर्शक इस फिल्म को नहीं देख पाए उन्होंने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई।


बड़ी फिल्म न होना


ग्रैंड मस्ती के रिलीज के समय एक अच्छी बात यह भी थी कि उस समय और कोई बड़ी फिल्म हॉल में मौजूद नहीं थी। ग्रैंड मस्ती को इस बात का फायदा मिला और उसने अच्छा कारोबार किया। दूसरे हफ्ते भी कोई चर्चित फिल्म नहीं रही।

गानों और ट्रेलर में एक्सपोजर


फिल्म के गानों और ट्रेलर में जमकर एक्सपोजर दिखाया गया। इस एक्सपोजर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ायी। इसके अलावा फिल्म में नायिकाओं की पूरी बिग्रेड मौजूद थी। दर्शकों ने नायिकाओं की ज्यादा संख्या को सीधे ही एक्सपोजर और बोल्डनेस से जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed