Ajay Devgn: 'द ट्रायल' के ट्रेलर लॉन्च में काजोल के साथ पहुंचे अजय, एक्टर ने घर पर हुई परेशानी का किया जिक्र
काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल' के सह-निर्माता और उनके पति अजय देवगन ने टीम का समर्थन करने के लिए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया।
विस्तार
बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली काजोल वैसे तो अपने चुलबुले अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन इस समय वह अपनी बहुचर्चित सीरीज 'द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' के लिए चर्चा में हैं। ओटीटी की दुनिया में इस सीरीज से डेब्यू करने जा रहीं काजोल ने इसमें एक वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। आज इस सीरीज का दमदार टीजर रिलीज हुआ है, सोशल मीडिया यूजर्स जिसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सीरीज के ट्रेलर लॉन्च में काजोल के साथ सीरीज को को-प्रोड्यूस करने वाले अभिनेता अजय देवगन भी पहुंचे थे। इस इवेंट में अजय ने अपनी पत्नी अभिनीत इस सीरीज को प्रोड्यूस करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की।
डिज्नी+हॉटस्टार के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने साझा किया कि उनका इस प्लेटफॉर्म और गौरव बनर्जी के साथ एक लंबा रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्लेटफॉर्म के साथ शो और फिल्मों में साथ काम किया है। 'मैं पहली बार बनिजय के साथ काम कर रहा हूं। जब दीपक धर आए और अपना आइडिया सुनाया, तो यह बहुत अच्छा था और हमने सोचा कि चलो आगे बढ़ते हैं और इसे करते हैं।'
Filmy Wrap: 'कबीर सिंह' से ज्यादा कन्ट्रोवर्शियल होगी 'एनिमल' और 'गदर 2' का टीजर रिलीज, पढ़ें फिल्मी खबरें
काजोल और सीरीज की टीम के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, अजय देवगन ने कहा कि यह बहुत सहज था क्योंकि वे जानते थे कि काम की नैतिकता क्या है। हालांकि, अभिनेता पर डाला गया कि यह बताएं कि उन्हें पत्नी के साथ शो में काम करने पर किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बात पर अजय देवगन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'अभिनेता की मुसीबतें केवल घर पर हैं। नहीं तो यह एक शानदार कलाकार है, शानदार अभिनेता हैं, इसलिए यह बहुत प्यारा था।' काजोल ने भी इस बारे में बात कि की आखिर ऐसा क्या था, जिसने उन्हें ओटीटी की दुनिया में कदम रखने पर मजबूर किया।
अभिनेत्री बोलीं, 'जवाब बहुत आसान है, मैंने हमेशा सोचा है कि जब भी मैं काम करूंगी, मैं कुछ ऐसा करूंगी, जिसका मैं सबसे ज्यादा आनंद लूंगी, अच्छे लोगों के साथ काम करूंगी और वह स्क्रिप्ट हमेशा मेरी हीरो रहेगी। चाहे ओटीटी प्लेटफॉर्म हो या फिल्म, मेरे लिए रोल ही रोल है। दोनों माध्यमों में काम एक जैसा है, बल्कि ओटीटी पर काम कुछ ज्यादा है, जैसे इस शो में आठ एपिसोड थे। काम वही है। मैं किसी भी तरह से अलग नहीं हूं। इसलिए, मेरे लिए यह चुनाव इतना मुश्किल नहीं है।' 'द ट्रायल' 14 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
Richest Comedian: कपिल शर्मा, जॉनी लीवर नहीं ये साउथ सितारा है सबसे अमीर कॉमेडियन, नाम जान रह जाएंगे दंग