फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar hint for something new in new Instagram video after 4 box office flop film

Akshay Kumar: लगातार चार फ्लॉप देने के बाद अक्षय कुमार ने बदला अपना गेम प्लान, फैंस बोले- सर, आप महान हो

Wed, 09 Nov 2022 01:41 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 09 Nov 2022 01:41 PM IST
सार

अक्षय कुमार ने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो जारी कर अपने नए एक्सपेरिमेंट से जुड़ी जानकारी दी है। अभिनेता ने बताया कि वह जल्द ही कुछ अलग करने वाले हैं। यहां देखिए वीडियो...

विज्ञापन
akshay kumar hint for something new in new Instagram video after 4 box office flop film
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2022 बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए लकी साबित नहीं हुआ। इस साल खिलाड़ी कुमार की पांच फिल्में रिलीज हुई थीं। इसमें से चार फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और एक फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हुई। हैरानी वाली बात यह है कि अभिनेता की चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुईं और मेकर्स को 450 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। लेकिन, यह सब होने के बावजूद अक्षय कुमार ने हार नहीं मानी। वह लगातार नई फिल्में साइन कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन

अभिनेता ने अपने बुधवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडिया जारी कर अपने न्यू गेम प्लान का खुलासा किया है। अभिनेता ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'कुछ नया करने में जो मजा है, उसकी बात ही कुछ और है, आगे की जानकारी जल्द मिलेगी...'। वहीं वीडियो में अभिनेता यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि 'मैं कुछ नया करने वाला हूं, काफी मेहनत की है और बहुत समय से कर रहा हूं, आप लोगों से शेयर करता हूं, बताता हूं, कमाल की चीज है'। बता दें कि अभिनेता की पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। नेटिजन्स उनसे उनका प्लान जल्द रिवील करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार की बात सुन उनके फैंस पागल हो गए हैं। एक फैन ने अभिनेता के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "सर, आप महान हैं, आप जो भी करेंगे वो बेस्ट ही होगा। आप हमारे रोल मॉडल हैं, हम हर चीज में आपके साथ हैं"। एक यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा, "सर, आप 'हेरा फेरी' की घोषणा कब करेंगे?" इतना ही नहीं अक्षय कुमार का वीडियो एक उनका एक फैन भावुक हो गया। उसने लिखा, "सर, मुझे सौ फीसदी भरोसा है कि आपके जैसा एक्टर बॉलीवुड में न ताे है और न कभी होगा। आप एक ईमानदार एक्टर हैं और बॉलीवुड आपको सेल्युट करता है।" 

बता दें कि हाल ही में रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी तीन सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' के सीक्वल पर काम करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। अभिनेता के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, वह जल्द ही 'ओएमजी 2', 'सेल्फी', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'गोरखा', 'राउडी राठौर 2' आदि फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed