फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana first look from An Action Hero revealed check out the film official poster here

An Action Hero: आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर में दिखा एक्टर का अनदेखा अंदाज

Wed, 09 Nov 2022 02:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 09 Nov 2022 02:51 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना बीते कई समय से अपनी एक्शन फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसे में फिल्म के लिए बेताब लोगों के रोमांच को और बढ़ाते हुए फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana first look from An Action Hero revealed check out the film official poster here
आयुष्मान खुराना - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी शानदार किरदार और बेहतरीन फिल्मों के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता जल्द ही अपनी बैक टू बैक फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी बीच एक्टर की एक और अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आयुष्मान खुराना बीते कई समय से अपनी एक्शन फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसे में फिल्म के लिए बेताब लोगों के रोमांच को और बढ़ाते हुए फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन

 

सामने आए फिल्म की पहले ऑफिशियल पोस्टर में आयुष्मान खुराना का एक अनदेखा और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। सामने आए इस फर्स्ट लुक में अभिनेता काफी स्टनिंग लग रहे हैं। साथ ही बंदूक के साथ पोज देते हुए एक्टर का यह लुक काफी धांसू लग रहा है।  इसके साथ ही अभिनेता के चेहरे पर चोट के कुछ निशान भी दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का यह लुक देख कहा जा सकता है कि अभिनेता अपनी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।

Amitabh Bachchan: रोमांटिक होने पर यह क्यूट हरकत करती हैं जया बच्चन, अमिताभ ने नेशनल टीवी पर किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के फर्स्ट पोस्टर को साझा करते हुए फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का भी एलान किया है। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- फटा पोस्टर और निकला एक्शन हीरो। लड़ने की एक्टिंग तो कर ली, क्या असलियत में लड़ पाऊंगा? ट्रेलर 11 नवंबर को रिलीज होगा और फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही अभिनेता सारे हैशटैग्स भी इस्तेमाल किया है। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए आयुष्मान के इस पोस्ट को अब तक 64 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों की हरकतों से परेशान हो चुके हैं पड़ोसी, शिकायत लेकर पहुंचे पुलिस थाने

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। बड़े पर्दे पर 2 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर 11 नवंबर को जारी किया जाएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो कलर येलो प्रोडक्शन और टी सीरीज के बैनर तले बनी आनंद एल राय, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर द्वारा किया जा रहा है।

Zootopia+ Trailer: डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई सीरीज ‘जूटोपिया+’ का ट्रेलर जारी, जानें कब देख सकेंगे आप

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed