The Kerala Story: सुदीप्तो सेन की फिल्म के खिलाफ रची जा रही साजिश? द केरल स्टोरी को नहीं मिल रहा ओटीटी खरीदार
सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है। हालांकि, मूवी की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
विस्तार
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' एक बड़ी हिट साबित हुई है। महज 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 242 करोड़ रुपये कमाकर हर किसी को चौंका दिया। वहीं, जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख सके हैं वह इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर एक निराश करने वाली खबर सामने आई है।
'द केरल स्टोरी' को नहीं मिल रहा ओटीटी खरीददार
अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, 'द केरल स्टोरी' को ओटीटी खरीदार नहीं मिल रहा है। हालांकि, बीते दिन खबर आई थी कि 'द केरल स्टोरी' जल्द ही ओटीटी पर दस्तक पर देने वाली है।
JugJugg Jeeyo: जुग-जुग जियो ने पूरे किए एक साल, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करण जौहर ने किया सीक्वल की ओर इशारा?
मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुदिप्तो सेन ने कहा है, 'हमें अभी भी द केरल स्टोरी के लिए किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म से उपयुक्त ऑफर नहीं मिला है।' उसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सुदीप्तो सेन ने इसकी जल्द ओटीटी स्ट्रीमिंग की खबरों को अफवाह बताया है। सुदीप्तो सेन ने कहा है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक वर्ग उनकी फिल्म से काफी नाराज है, इसलिए उन्हें इसकी सजा दी जा रही है।
Minmini: सिंगर मिनमिनी का बड़ा खुलासा, कहा- एआर रहमान के लिए गाने के बाद इलैयाराजा ने कभी नहीं दिया मौका
इंडस्ट्री का एक वर्ग कर रहा साजिश
सुदीप्तो सेन ने कहा, 'हमारी बॉक्स ऑफिस सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री के कई वर्गों को परेशान किया है। हमें लग रहा है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक वर्ग हमारी सफलता की सजा देने के लिए एकजुट हो गया है।'