फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kashmir Files vivek agnihotri announces anupam kher mithun Pallavi joshi film releasing on 19 January

The Kashmir Files: सिनेमाघरों में इस दिन दोबारा रिलीज होगी 'द कश्मीर फाइल्स', विवेक अग्निहोत्री ने बताई वजह

Wed, 18 Jan 2023 02:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 18 Jan 2023 02:00 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री ने घोषणा की है कि वह अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दोबारा सिनेमाघरों में री-रिलीज करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
The Kashmir Files vivek agnihotri announces anupam kher mithun Pallavi joshi film releasing on 19 January
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2022 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर आए-दिन नई जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया था कि इस फिल्म को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। अब उन्होंने इस फिल्म को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। विवेक अग्निहोत्री ने घोषणा की है कि वह अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दोबारा सिनेमाघरों में री-रिलीज करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

The Kashmir Files vivek agnihotri announces anupam kher mithun Pallavi joshi film releasing on 19 January
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'द कश्मीर फाइल्स' को दोबारा 19 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। उस दिन कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस है। यह पहली बार है कि कोई फिल्म साल में दो बार रिलीज हो रही है। अगर आप बड़े पर्दे पर इसे देखने में चूंक गए हैं तो अभी टिकट्स बुक कर लें।



Sayantani Ghosh: जिस शो से घर-घर में हुईं मशहूर उसी ने कर दिया था बेघर, सायंतनी घोष का छलका बरसों पुराना दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kashmir Files vivek agnihotri announces anupam kher mithun Pallavi joshi film releasing on 19 January
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस फिल्म को लेकर ट्वीट किया है। अनुपम खेर ने भी फिल्म का पोस्टर साझा कर इसके दोबारा रिलीज होने की जानकारी दी है। साथ ही इसके दोबारा रिलीज होने की वजह के बारे में भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कश्मीरी पंडितो के पलायन के 33 साल पूरे होने और पब्लिक डिमांड पर इस फिल्म को एक बार फिर से रिलीज किया जा रहा है। श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को कल कृपया जरूर देखें।



SS Rajamouli: एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं

विज्ञापन

The Kashmir Files vivek agnihotri announces anupam kher mithun Pallavi joshi film releasing on 19 January
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को बीते साल 11 मार्च 2022 में रिलीज किया गया था। केवल 20 से 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 340 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की बंपर कमाई की थी। इस फिल्म में 1990 में हुए कश्मीरी हिंदुओं के पलायन को दिखाया गया है। साथ ही उनके नरसंहार की कहानी भी बयां की गई है। इस फिल्म में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Alia Bhatt: 'पतली कमरिया' के लिए नहीं, आलिया भट्ट ने इस वजह से घटाया वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed