'मणिकर्णिका' से अंकिता लोखंडे का फर्स्ट लुक आउट, देखें तस्वीर
पढ़ें- कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' में तात्या टोपे के किरदार में नजर आएंगे अतुल कुलकर्णी
इस फिल्म में उनके रोल के लिए उन्हें पहले कुछ दिन ट्रेनिंग भी लेनी होगी। हाल ही में अंकिता ने फिल्म के सेट से अपनी पहली तस्वीर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की।
A post shared by Aankita S Lokhaande (@lokhandeankita) on
फोटो को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा,'प्रोग्रेस (प्रगति) हमेशा वहीं से शुरु होती है, जहां से आपका कम्फर्ट जोन खत्म होता है। मिलिए मेरे नए दोस्त पाकीजा से'।
बता दें कि फिल्म का सेट हैदराबाद के रामोजी स्टूडियो में तैयार किया गया है। कंगना रानौत स्टारर फिल्म मणिकर्णिका में फैंस कंगना को झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में देखेंगे। जबकि रानी लक्ष्मी बाई की राजदार 'झलकारी बाई' का रोल अंकिता निभाएंगी।
इससे पहले मीडिया से अपने किरदार के बारे में बातचीत करते हुए अंकिता ने कहा था कि, "मैंने झलकारी बाई के बारे में कभी नहीं सुना लेकिन वो भारत के इतिहास में काफी बड़ी योद्धा रही हैं। ये मेरे लिए गर्व की बात ही कि मैं पर्दे पर उनकी भूमिका अदा करने वाली हूं।"