सरप्राइज: समय से पहले रिलीज हुई 'द फैमिली मैन 2', खुशी से झूम उठे फैंस
- तय समय से पहले रिलीज हुई द फैमिली मैन 2
- खुशी से झूमें फैंस ने अमेजन प्राइम वीडियो को कहा धन्यवाद
- सीरीज की मुख्य भूमिका में हैं मनोज बाजपेयी और समांथा अक्किनेनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज और डीके द्वारा निर्देशित 'द फैमिली मैन 2' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने फैंस को पहले ही सरप्राइज दे दिया। दरअसल 'द फैमिली मैन 2' के सारे एपिसोड्स 4 जून को रिलीज होने वाले थे लेकिन अमेजन प्राइम ने एक दिन पहले ही इसे रिलीज कर दिया। ओटीटी से मिले अचानक इस तोहफे से फैंस खुशी से झूम उठे। बता दें कि दूसरा सीजन 4 जून को रिलीज होना था लेकिन वेब सीरीज ने कुछ घंटे पहले ही इसे रिलीज कर दिया। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया।
खुशी से झूम उठे फैंस
एक फैन ने लिखा, 'ये शो टाइम है क्योंकि द फैमिली मैन का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है'। प्राइम वीडियो हमेशा हम लोगों को सरप्राइज देता है। अपनी सीरीज पहले ही रिलीज करके हमें चौंका देता है। चलिए इसे खत्म करते हैं'। बता दें कि कुछ फैंस ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि ये वेब सीरीज तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज नहीं हुई है। बता दें कि राज और डीके की इस वेब सीरीज के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। इसके खत्म होते ही दर्शकों ने दूसरे सीजन की मांग कर दी थी। वहीं अब ये तय समय से पहले ही दर्शकों के सामने आ गई है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। कुछ यूजर्स बेहद ही मजेदार ट्वीट पोस्ट कर रहे हैं।
#TheFamilyMan2 is now streaming.
— राहुल 👿 (@namtohsunaahoga) June 3, 2021
Telegram users :* pic.twitter.com/GJUiZvtpUB
#TheFamilyMan2 is out. pic.twitter.com/QCQA0ZsEpx
— G@urav (@Transponster_rr) June 3, 2021
इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो एक पारिवारिक व्यक्ति है, लेकिन साथ ही वो जासूस भी है। वो अपनी नौकरी और परिवार के बीच किस तरह से संतुलन बनाकर चलता है ये इस सीरीज में दिखाया गया है। इस बार के सीजन की खास बात ये भी है कि इसमें समांथा अक्किनेनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस बार मनोज और समांथा आमने सामने हैं।