{"_id":"64a1034f8797ad537b05e4a3","slug":"the-crew-kareena-kapoor-tabu-kriti-sanon-starrer-movie-produced-by-ektaa-and-rhea-to-release-on-this-date-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Crew: करीना-कृति और तब्बू की 'द क्रू' की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Crew: करीना-कृति और तब्बू की 'द क्रू' की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Sun, 02 Jul 2023 10:34 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
तब्बू-करीना-कृति
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन जल्द ही फिल्म 'द क्रू' में नजर आएंगी। इन तीनों एक्ट्रेस वाली इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। बता दें कि फिल्म में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में नजर आएंगे। राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित फिल्म 'द क्रू' की रिलीज डेट का भी आज एलान हो गया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
अगले साल होगी रिलीज
फिल्म 'द क्रू' की रिलीज डेट सामने आ गई है और यह फिल्म अगले साल आएगी। एक ट्रेड विश्लेषक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी साझा की है, जिसके मुताबिक 'द क्रू' 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूसर कर रही हैं। इससे पहले ये दोनों मिलकर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बना चुकी हैं।
विज्ञापन
Sharmila Tagore: ZHZB में सारा अली की परफॉर्मेंस को दादी शर्मिला टैगोर ने सराहा, पोती को मैसेज कर कही यह बात
विज्ञापन
कैमियो रोल में दिखेंगे कपिल शर्मा
फिल्म में करीना कपूर, तब्बू , कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म तीन महिलाओं की कहानी पर आधारित है, जिसमें एयरलाइन इंडस्ट्री के संघर्ष और कठिनाइयों को पेश करने की कोशिश है। वहीं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे।
Karan Johar: 'तुम क्या मिले' की बदौलत पूरा हुआ करण जौहर के 'बचपन का सपना', जानें क्या था निर्देशक का खास ख्वाब
यह फिल्में हैं कतार में
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही थ्रिलर फिल्म में भी नजर आएंगी, जो 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' किताब पर आधारित है। इसमें विजय वर्मा भी अहम रोल अदा करते दिखेंगे। वहीं कृति सेनन आगामी थ्रिलर फिल्म 'गणपतः पार्ट 1' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। इनके अलावा एक्ट्रेस तब्बू निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन के अपोजिट दिखेंगी।
Sudesh Bhosle Interview: जब बिग बी बोले, हमारी आवाजें तो एक जैसी हैं, राज कुमार के लिए गाए ये दो खास गाने