फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Archies: Amitabh bachchan shower his blessings on grandson Agastya nanda for debut film

The Archies: अमिताभ बच्चन ने 'द आर्चीज' के लिए नाती अगस्त्य को दिया आशीर्वाद, बोले- 'खूब दिल जीतो'

Thu, 07 Dec 2023 02:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Dec 2023 02:49 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। इसमें वे नाती के डेब्यू पर अपनी खुशी का इजहार करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
The Archies: Amitabh bachchan shower his blessings on grandson Agastya nanda for debut film
अभिषेक बच्चन-अमिताभ बच्चन और अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म 'द आर्चीज' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनीं फिल्म 'द आर्चीज' अपने रिलीज के पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। रिलीज से पहले बीते दिनों इस फिल्म का मुंबई में भव्य प्रीमियर हुआ। इस दौरान बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। इसमें पूरा बच्चन परिवार, नंदा परिवार और शाहरुख जैसे नामचीन सितारे शामिल हुए। बता दें कि इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। आज बिग बी ने अपने नाती के लिए एक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन

Operation Valentine: रिलीज डेट से आगे बढ़ी 'ऑपरेशन वैलेंटाइन', जानें कब वरुण-मानुषी लगाएंगे देशभक्ति का तड़का
विज्ञापन


बिग बी ने साझा किया पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। इसमें वे नाती के डेब्यू पर अपनी खुशी का इजहार करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इसमें अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और अगस्त्य तीनों नजर आ रहे हैं। तीनों ने काले रंग का टक्ससीडो सूट पहना हुआ है। तीनों ही स्टार इस गेट-अप में जंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)



बिग बी ने बढ़ाया नाती का हौसला
अगस्त्य के साथ वाली इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'अगस्त्य तुम्हें बहुत सारा प्यार, ऐसे ही चमकते रहना और अपने व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीतते रहना...'।  बता दें कि जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' जो आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है वो अमेरिकन कॉमेडी सीरीज के एक काल्पनिक शहर रिवरडेल का हिंदी रूपांतरण है। फिल्म का सेट-अप 1960 के आस-पास का है। 
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी को याद आए संघर्ष के दिन, बोले- बरसों के परिश्रम के बाद मिला यह मुकाम

ये स्टारकिड्स भी आ रहे नजर
'द आर्चीज' में आर्ची की भूमिका अगस्त्य नंदा निभा रहे हैं, जो अमिताभ बच्चन की बेटी, श्वेता बच्चन नंदा-निखिल नंदा के बेटे हैं। अगस्त्य, बच्चन खानदान की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं, जो बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाने आज दर्शकों के बीच आ रहे हैं। बता दें कि 'द आर्चीज' से अगस्त्य के अलावा शाहरुख खान की बेटी सुहाना और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू करने जा रहे हैं।
Karan Johar: अपनी पहली डेट को इस वजह से बीच में छोड़ आए थे करण जौहर, किया हैरान कर देने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed