फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar recalled an incident on KWK8 says He left a Date Midway because he could not sit through an Opera

Karan Johar: अपनी पहली डेट को इस वजह से बीच में छोड़ आए थे करण जौहर, किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Thu, 07 Dec 2023 01:34 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 07 Dec 2023 01:34 PM IST
सार

करण जौहर ने बताया, 'मैं एक बार डेट पर गया था। उस व्यक्ति ने पूछा कि क्या मैं ओपेरा देखने जाऊंगा। वह व्यक्ति बहुत हॉट था। मैं ओपेरा में गया और इंटरवल तक मुझे ऐसा लगा चाहे वह कितने भी हॉट क्यों न हों, मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।'

विज्ञापन
Karan Johar recalled an incident on KWK8 says He left a Date Midway because he could not sit through an Opera
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने शो कॉफी विद करण के सीजन 8 को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। हालिया एपिसोड में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी ने शो की शोभा बढ़ाई। इस दौरान दोनों ने कई बातें साझा कीं। वहीं, करण ने भी अपने जीवन से जुड़ी एक घटना को याद किया। उन्होंने बताया कि एक बार वह डेट पर गए थे, लेकिन उन्हें अपनी डेट को बीच में ही छोड़ना पड़ गया था। क्योंकि वह ओपेरा में नहीं बैठ सकते थे। उन्होंने बताया जिसके साथ वह डेट पर गए थे वह शख्स बेहद हैंडसम था। इस कारण वह पहली बार डेट पर जाने के लिए तैयार हुए थे।

विज्ञापन


करण ने अपनी पहली डेट पर की बात

करण जौहर ने बताया, 'मैं एक बार डेट पर गया था। उस व्यक्ति ने पूछा कि क्या मैं ओपेरा देखने जाऊंगा। वह व्यक्ति बहुत हॉट था। मैं ओपेरा में गया और इंटरवल तक मुझे ऐसा लगा चाहे वह कितने भी हॉट क्यों न हों, मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।' इसके बाद विक्की कौशल ने जैसे ही कभी खुशी कभी गम का आलाप गाया, तो करण ने कहा, मुझे अपने आलाप याद आ गए। वे चिल्ला रहे थे।' 

विज्ञापन


Animal Film Criticism: 'बच्चियों ने रोते हुए फिल्म छोड़ दी...' संसद में महिला सांसद ने 'एनिमल' की बखिया उधेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपेरा को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा, 'ओपेरा प्रेमियों के लिए कोई अनादर नहीं, यह एक सुंदर कला है। मगर यह मेरे लिए नहीं है।' उन्होंने बताया वह इंटरवल के दौरान वहां से चले गए और फिर कभी उस शख्स से नहीं मिले। करण ने कियारा और विक्की से पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए किसी चीज में झूठा इंटरेस्ट दिखाया है। इसके बाद विक्की ने कटरीना कैफ की कला के प्रति उनके प्यार पर बात की।


पिता को याद कर साझा किया ये किस्सा

वहीं करण ने इस दौरान 22 साल पुराना एक किस्सा साझा करते हुए कहा, '2001 में मैंने अचानक फैसला किया कि मुझे बिना किसी कारण के एक कला पारखी बनना चाहिए। फिल्ममेकर ने कहा, ऐसा नहीं है कि मैं कुछ भी जानता था, लेकिन मैं जानता था कि रजा  उस समय एक बहुत बड़े कलाकार थे। वह उस समय एक बड़ा ब्रांड था। मेरे पिता बहुत ही सरल व्यक्ति थे और मैंने उनसे रजा की एक कलाकृति खरीदने के लिए पांच लाख रुपये मांगे। तो वह शॉक्ड रह गए कि पांच लाख में एक कला, इसके लिए मैंने इतने रुपए दिए।' बता दें कि करण के पिता यश जौहर का 2004 में निधन हो गया था। 

Chennai Floods: चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए दलपति विजय, पोस्ट साझा कर संगठन से की ये अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed