{"_id":"65c86974efa7a7c3130b6b25","slug":"teri-baton-me-aesa-uljha-jiya-actor-shahid-faced-troubles-in-his-life-started-following-spritual-journey-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahid Kapoor: शाहिद ने निजी जिंदगी में परेशानी झेलने पर चुना अध्यात्म का रास्ता, एक्टर ने खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahid Kapoor: शाहिद ने निजी जिंदगी में परेशानी झेलने पर चुना अध्यात्म का रास्ता, एक्टर ने खुद किया खुलासा
Sun, 11 Feb 2024 12:06 PM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:06 PM IST
सार
निजी जिंदगी में आने वाली रुकावटों से तंग आकर शाहिद ने राधा स्वामी का अनुसरण करना शुरू कर दिया। शाहिद ने बताया कि अध्यात्म का रास्ता चुनकर मुझे काफी सुकून मिला।
विज्ञापन
shahid kapoor
- फोटो : shahid instagram
विस्तार
बाॅलिवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से चर्चा में हैं। शाहिद ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खास बात का खुलासा किया। ये बात तब की है जब शाहिद की निजी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। तब वह आध्यात्म से जु़ड़े। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने बताया कि किस तरह उनका यह आध्यात्मिक कनेक्शन जुड़ा और उन्हें इससे लाभ मिला।
निजी जिंदगी में आने वाली रुकावटों से तंग आकर शाहिद ने राधा स्वामी का अनुसरण करना शुरू कर दिया। शाहिद ने बताया,‘अध्यात्म का रास्ता चुनकर मुझे काफी सुकून मिला। मेरे दिमाग में जिंदगी को लेकर हमेशा उत्सुकता रहती थी कि आखिर जिंदगी क्या है? इसका स्रोत क्या है? हम यहां किस-लिए हैं? हमारी यहां जरूरत किस काम के लिए है? ये तमाम सवाल मेरे दिमाग को घेर लेते थे। मेरे पास इन सवालों का कोई भी जवाब नहीं था। यही वजह रही कि कुछ समझ नहीं आता था। मैं इन्हीं में खो जाता था।’
विज्ञापन
अनुसरण करने से हुआ लाभ
ऐसे में उन्हें अपने सवालों का जवाब मिला राधा स्वामी का अनुसरण कर। शाहिद ने बताया,‘मैंने राधा स्वामी का अनुसरण करना शुरू किया इससे मुझे बहुत ही जुड़ाव महसूस महसूस हुआ। इसने मुझे मेरे सवालों को समझने में बहुत मदद की। इसके जरिए मैं खुद को बेहतर ढंग से समझ पाया मेरी लाइफ से जुड़ी चीजों को गहराई से जानने समझने में बहुत मदद मिली। चाहे ये बात मेेरे करियर से जुड़ी हो या फिर मेरी पर्सनल लाइफ से मुझे पहले से अच्छा महसूस हुआ। एक एक्टर के तौर पर, एक पैरंट के तौर पर चीजों को समझने में मदद मिली। दरअसल, खुद के भगवान से एक रिश्ते को मैं समझ पा रहा हूं।’
मीरा का पूरा सपोर्ट
गौरतलब है कि शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत भी इस सफर में उनका हर पल साथ देती हैं। पूरी फैमिली का एक अच्छा बाॅन्ड है और वे अपने पारिवारिक रिश्तों को अच्छे संस्कारों से और मजबूत करने पर जोर देते हैं। प्रफेशनल लाइफ में मीरा शाहिद का काफी सपोर्ट करती हैं। शाहिद और मीरा की शादी 2015 में हुई थी। अब इनके दो प्यारे से बच्चे भी हैं। शाहिद की फिल्म की बात करें, तो हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
निजी जिंदगी में थीं रुकावटें

यह भी पढ़ें : Kiran Rao: आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट थी 'लाल सिंह चड्ढा', फिल्म की विफलता पर किरण ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
अनुसरण करने से हुआ लाभ
ऐसे में उन्हें अपने सवालों का जवाब मिला राधा स्वामी का अनुसरण कर। शाहिद ने बताया,‘मैंने राधा स्वामी का अनुसरण करना शुरू किया इससे मुझे बहुत ही जुड़ाव महसूस महसूस हुआ। इसने मुझे मेरे सवालों को समझने में बहुत मदद की। इसके जरिए मैं खुद को बेहतर ढंग से समझ पाया मेरी लाइफ से जुड़ी चीजों को गहराई से जानने समझने में बहुत मदद मिली। चाहे ये बात मेेरे करियर से जुड़ी हो या फिर मेरी पर्सनल लाइफ से मुझे पहले से अच्छा महसूस हुआ। एक एक्टर के तौर पर, एक पैरंट के तौर पर चीजों को समझने में मदद मिली। दरअसल, खुद के भगवान से एक रिश्ते को मैं समझ पा रहा हूं।’
यह भी पढ़ें : इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एक्शन-क्राइम का तड़का