फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   laapataa ladies director Kiran Rao revealed film Laal Singh Chaddha was aamir khan dream project

Kiran Rao: आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट थी 'लाल सिंह चड्ढा', फिल्म की विफलता पर किरण ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 11 Feb 2024 11:19 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 11 Feb 2024 11:19 AM IST
सार

किरण ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
 

विज्ञापन
laapataa ladies director Kiran Rao revealed film Laal Singh Chaddha was aamir khan dream project
किरण राव, आमिर खान - फोटो : social media

विस्तार

किरण राव इन दिनों अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' की रिलीज के लिए तैयार हैं। किरण का इस फिल्म में उनके पूर्व पति आमिर खान भी सहयोग कर रहे हैं। निर्देशक अपनी इस फिल्म का आमिर खान और क्रू के साथ फिल्म प्रमोशन जोरो शोरो से कर रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। किरण ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन


'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता पर किरण ने कही यह बात 
वर्ष 2022 में आई आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म की विफलता पर उनकी पूर्व पत्नि किरण ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह सच में निराशाजनक है, क्योंकि जब आप कुछ अच्छा करने का प्रयास करते हैं और यह काम नहीं करता है। ऐसा ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ हुआ। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रर्दशन नहीं कर पाई। इस फिल्म के खराब प्रर्दशन ने आमिर को नहीं बल्कि पूरी टीम को प्रभावित किया।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Box Office Collection Report: TBAUJ के कलेक्शन में आया उछाल, लाल सलाम समेत अन्य फिल्मों का यहां जानें हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर का ड्रीम प्रोजेक्ट थी ये फिल्म
उन्होंने आगे बताया, 'यह फिल्म आमिर का एक 'ड्रीम प्रोजेक्ट' था। आमिर ने इस फिल्म को सफल बनाने के लिए इस पर काफी काम किया था, लेकिन यह फिल्म दर्शकों तक पहुचने में विफल रही। सोशल मीडिया पर 'लाल सिंह चड्ढा' को कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली थी। हालांकि, मैने आमिर से कहा था कि इस सच्चाई को स्वीकार करें।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
किरण राव की फिल्म की बात करें, तो 'लापता लेडीज' एक आगामी कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी एक पुरस्कार विजेता बिप्लब गोस्वामी पर आधारित है। लापता लेडीज की कहानी और संवाद स्नेहा देसाई और दिव्यनिधि शर्मा के जरिए लिखे गए हैं। जियो स्टूडियोज के जरिए प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: प्रभास के साथ बनेगी रश्मिका मंदाना की जोड़ी? 'पुष्पा 2' के बाद 'स्पिरिट' में करेंगी अभिनय!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed