महज 31 साल की उम्र में अभिनेत्री का निधन, इसी शुक्रवार आई थी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री आरती अग्रवाल का महज 31 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया था।
वह मोटापे से पीड़ित थीं और महीने भर पहले ही उन्होंने लिपोसक्शन सर्जरी कराई थी। इस सर्जरी में शरीर से अतिरिक्त वसा को हटाया जाता है। हालांकि सर्जरी के बाद से ही उन्हें सांस की दिक्कत होने लगी थी। महीने भर से वह न्यूजर्सी के एक अस्पताल में ही भर्ती थी, उनका एक और ऑपरेशन भी होना था। हालांकि शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
आरती की मौत का खबर से टॉलीवुड में शोक का माहौल है। तेलुगू फिल्म स्टार ट्विटर और फेसबुक पर शोक जता रहे हैं। आरती न्यू जर्सी में ही पैदा हुई थीं। सिर्फ 16 साल की उम्र में ही उन्होंने हिन्दी फिल्म 'पागलपन' से कैरियर की शुरुआत की थी।
इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है फिल्म आरती की फिल्म
आरती की फिल्म 'रानम-2' इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है। उनकी ये फिल्म तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश में रिलीज हुई थी।
2001 में आरती की पहली तेलुगू फिल्म 'नुवु नाकु नाचव' रिलीज हुई थी, और फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। 2002 में उन्होने चार फिल्में की। आरती तेलुगू फिल्मों का जाना पहचाना चेहरा थीं।
उन्होने नागार्जुन, बालाकृष्णन, डी वेंकेटेश, रवि तेजा, जी महेश बाबू जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है। आरती की बहन अदिति अग्रवाल भी फिल्मों में हैं।